CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh News  : सड़क पर डबल केजव्हील ट्रैक्टर दौड़ाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही वाहन जब्त

Raigarh News  : सड़क पर डबल केजव्हील ट्रैक्टर दौड़ाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही वाहन जब्त

By Newsdesk Admin
10/07/2026
Share
Raigarh News 
Raigarh News 

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :  रायगढ़ जिले के सरिया क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद सड़क (Raigarh News)  पर डबल केजव्हील ट्रैक्टर चलाना एक किसान को भारी पड़ गया। शिकायत मिलने के बाद राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम बोंदा में कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर जब्त कर लिया। किसान के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रशासन ने साफ कहा है कि ग्रामीण या मुख्य सड़क पर डबल केजव्हील ट्रैक्टर का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Contents
  • शिकायतकर्ता ने बनाया वीडियो
  • जागरूकता के बाद भी नहीं माना किसान

प्रशासन को सूचना मिली थी कि ग्राम बोंदा के पिहरा पहुंच मार्ग पर एक किसान डबल केजव्हील लगे ट्रैक्टर को सड़क पर चलाकर खेत की ओर जा रहा है। कलेक्टर पद्मिनी भोई के निर्देश और तहसीलदार कोमल प्रसाद साहू के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

मौके पर ग्राम बोंदा निवासी छोटे लाल सतनामी पिता बैशाखू अपने ट्रैक्टर के पहियों में डबल केजव्हील लगाए मिले। अधिकारियों ने सड़क पर ट्रैक्टर के पहियों के निशान भी देखे, जिससे नियम उल्लंघन की पुष्टि हुई। इसके बाद ट्रैक्टर जब्त कर ग्राम पंचायत बोंदा को सुपुर्द कर दिया गया।

शिकायतकर्ता ने बनाया वीडियो

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने पहले किसान को डबल केजव्हील ट्रैक्टर सड़क पर नहीं चलाने की सलाह दी थी, लेकिन उसने इसे नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने ट्रैक्टर चलाते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया और अधिकारियों को भेज दिया। वीडियो के आधार पर तत्काल संयुक्त टीम गठित की गई और कार्रवाई की गई।

जागरूकता के बाद भी नहीं माना किसान

प्रशासन (Raigarh News) ने बताया कि पहले ही गांव-गांव में मुनादी कर किसानों को डबल केजव्हील ट्रैक्टर सड़क पर नहीं चलाने की जानकारी दी जा चुकी है। कृषि विभाग ने जागरूकता अभियान भी चलाया था, लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी की जा रही थी। ऐसे मामलों में अब सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस संयुक्त कार्रवाई में एसएडीईओ बसंत नायक, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विष्णु मेहर, पटवारी नरेंद्र कुमार राठिया, पटवारी उपेंद्र मेहर, सरपंच गोवर्धन निषाद और वरिष्ठ कृषक शिव पटेल मौजूद रहे।

MBBS Seats : सबसे ज्यादा सीटें किस राज्य में, नई सूची, बड़ी जानकारी
दुर्ग में गुटखा फैक्ट्री पर छापा, 13 मजदूर बरामद; लाइसेंस नंबर की जांच तेज
CG Vyapam Pharmacist Exam Date : CG व्यापम फार्मासिस्ट भर्ती, एडमिट कार्ड जारी, 12 अप्रैल को परीक्षा; जाने ड्रेस कोड और जरूरी नियम
Local Body By-Election Chhattisgarh: पंचायत–नगरीय निकायों की 1043 सीटों पर उपचुनाव, नई मतदाता सूची से तय होगा जनादेश
Teacher Road Accident : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत से मचा शोक

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Makhana Farming in Chhattisgarh
Makhana Farming in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में मखाने की खेती को मिलेगा बढ़ावा, 4 राज्यों के 300 किसान होंगे शामिल

Makhana Farming in Chhattisgarh : कार्यशाला में किसानों…

Ramanujganj Minor Rape Case
Ramanujganj Minor Rape Case : नाबालिग से दुष्कर्म:घर में अकेली थी किशोरी, जान से मारने की धमकी देकर किया रेप; आरोपी गिरफ्तार

Ramanujganj Minor Rape Case : पुलिस ने शिकायत…

Rahul Gandhi Court Relief
Rahul Gandhi Court Relief : राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द

Rahul Gandhi Court Relief : सुप्रीम कोर्ट ने…

Vaibhav Suryavanshi 204 Runs
Vaibhav Suryavanshi 204 Runs : युवराज सिंह की सलाह से वैभव सूर्यवंशी ने खेली रिकॉर्डतोड़ पारी, 53 गेंदों में बनाए 204 रन

Vaibhav Suryavanshi 204 Runs : वैभव ने यह…

Umesh Ragde Threat Case
Umesh Ragde Threat Case : कारोबारी को धमकाने के आरोप में कांग्रेस नेता उमेश रगड़े पर FIR, ऑडियो भी वायरल

Umesh Ragde Threat Case : पुलिस ने भारतीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?