सीजी भास्कर, 25 नवम्बर ।भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी के पीछे दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह की सलाह भी अहम रही। वैभव ने बताया कि लगातार कुछ मैचों में रन नहीं बनने से वह परेशान थे। ऐसे में उन्होंने युवराज सिंह से बात की और करीब 30 मिनट तक उनसे बल्लेबाजी के टिप्स लिए। (Vaibhav Suryavanshi 204 Runs)
यह भी पढ़ें :India T20I Squad Announcement : वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टीम में एंट्री, श्रेयस नए कप्तान, इनका कैरियर खत्म!
युवराज ने दिए बल्लेबाजी के खास टिप्स : Vaibhav Suryavanshi 204 Runs
वैभव के मुताबिक, युवराज सिंह ने उन्हें सलाह दी थी कि क्रीज पर शुरुआती 20 गेंदें टिककर खेलो, इसके बाद स्कोर अपने आप बदल जाएगा। युवराज ने उनकी बल्लेबाजी की कुछ तकनीकी गलतियां भी समझाईं।
वैभव ने बताया कि इस रिकॉर्डतोड़ पारी से पहले उन्होंने अपने पिता, बचपन के कोच मनीष ओझा, दोस्त प्रथम जाचक और युवराज सिंह से बातचीत की थी।
यह भी पढ़ें :U-19 WC 2026 : भारत ने जीता हारा हुआ मुकाबला, वैभव सूर्यवंशी का करिश्माई कैच बना टर्निंग पॉइंट

53 गेंदों में 204 रन ठोककर वैभव ने रचा इतिहास
इसके बाद मंगलवार को UAE के खिलाफ वैभव ने 53 गेंदों में 204 रन बनाकर इतिहास रच दिया। उनकी पारी में 28 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड (Vaibhav Suryavanshi 204 Runs) अपने नाम किया।
यह भी पढ़ें :Under 19 India Squad : वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, टीम इंडिया के कप्तान बने
टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी
वैभव ने यह भी कहा कि वह किसी एक फॉर्मेट तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट के हिसाब से अपना खेल बदलने की क्षमता रखते हैं।
ख़बरें और भी हैं : U19 Asia Cup 2025 : अकेले पूरी टीम पर भारी पड़े 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, अब अगला नंबर पाकिस्तान का…!


