CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » U19 Asia Cup 2025 : अकेले पूरी टीम पर भारी पड़े 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, अब अगला नंबर पाकिस्तान का…!

U19 Asia Cup 2025 : अकेले पूरी टीम पर भारी पड़े 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, अब अगला नंबर पाकिस्तान का…!

By Newsdesk Admin
12/12/2025
Share
U19 Asia Cup 2025
U19 Asia Cup 2025

सीजी भास्कर, 12 दिसंबर। एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप (U19 Asia Cup 2025) की शुरुआत शुक्रवार (12 दिसंबर) को हुई. टीम इंडिया (U19 Asia Cup 2025) और संयुक्त अरब अमीरात के बीच मुकाबले में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया. दुबई स्थित ICC अकादमी ग्राउंड में ग्रुप-A के शुरुआती मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 433/6 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया (U19 Asia Cup 2025).

Contents
  • एशिया यूथ/अंडर-19 कप में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
  • वैभव सूर्यवंशी का हालिया प्रदर्शन
  • भारत की अंडर-19 टीम (एशिया कप 2025)
  • भारत के ग्रुप मुकाबले
  • नॉकआउट मैच

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 95 गेंदों पर 171 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 14 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रचते हुए एशिया यूथ/अंडर-19 कप में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया (U19 Asia Cup 2025).

भारत U19 के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी पूरी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन UAE के स्पिनर सूरी ने उन्हें बोल्ड कर इस विध्वंसक पारी का अंत कर दिया. सूर्यवंशी ने 56 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जिसमें शुरुआती 9 छक्के और 5 चौके शामिल थे. उनकी पारी ने भारत को विशाल स्कोर दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

अब भारत की अगली टक्कर 14 दिसंबर को पाकिस्तान से होने वाली है, जबकि 16 दिसंबर को मुकाबला मलेशिया से होगा. वैभव की यह विस्फोटक पारी देखकर पड़ोसी देश के खिलाड़ियों में खौफ होना तय माना जा रहा है.

एशिया यूथ/अंडर-19 कप में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

वैभव सूर्यवंशी (भारत U19): 171(95), 14 छक्के, 9 चौके, SR 180.00 vs UAE U19, ICCA दुबई, 12 दिस 2025

दरवेश रसूली (अफगानिस्तान U19): 105(38), 10 छक्के, 7 चौके, SR 276.31 vs UAE U19, कुआलालंपुर, 14 नव 2017

शहजैब खान (पाकिस्तान U19): 159(147), 10 छक्के, 5 चौके, SR 108.16 vs भारत U19, दुबई (DICS), 30 नव 2024

सौम्य सरकार (बांग्लादेश U19): 209(135), 8 छक्के, 27 चौके, SR 154.81 vs कतर U19, कुआलालंपुर, 23 जून 2012

वैभव सूर्यवंशी का हालिया प्रदर्शन

वैभव ने 10 दिनों के भीतर अपना दूसरा शतक जड़ा है. 2 दिसंबर को महाराष्ट्र के खिलाफ बिहार की ओर से खेलते हुए उन्होंने 108* रन बनाए थे. इससे पहले एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट 2025 में भी वैभव का बल्ला खूब बोला, जहां उन्होंने यूएई के खिलाफ सिर्फ 42 गेंदों में 144 रन ठोककर सबको हैरान कर दिया.
इस सीरीज में उन्होंने 4 मैचों में 239 रन बनाए. साथ ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में भी बिहार के लिए शतक लगाया.

भारत की अंडर-19 टीम (एशिया कप 2025)

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा (उप-कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह (फिटनेस अधीन), उधव मोहन, एरॉन जॉर्ज
स्टैंडबाय: राहुल कुमार, जे हेमचूडेशन, बीके किशोर, आदित्य रावत

भारत के ग्रुप मुकाबले

12 दिसंबर – बनाम UAE, ICC अकादमी, दुबई

14 दिसंबर – बनाम पाकिस्तान, ICC अकादमी, दुबई

16 दिसंबर – बनाम मलेशिया, द सेवन्स, दुबई

नॉकआउट मैच

19 दिसंबर – पहला सेमीफाइनल (A1 vs B2), ICC अकादमी

19 दिसंबर – दूसरा सेमीफाइनल (B1 vs A2), द सेवन्स, दुबई

21 दिसंबर – फाइनल

Munaf Patel : द‍िल्ली टीम के ‘वर्ल्ड चैम्प‍ियन’ कोच ने की अंपायर से बहस, मैच फीस में लगी इतने की चपत
Kieron Pollard : कायरन पोलार्ड ने रचा नया इतिहास, अब टूट सकता है सबसे ज्यादा छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड
Hardik Pandya Injury Update : टीम इंडिया को तगड़ा झटका, अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर
RCB vs Mumbai Indians : रायपुर में भुवनेश्वर की आंधी में मुंबई का सूर्य अस्त, प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर
T20 Sixes Record : यूएई के कप्तान ने तोड़ा रोहित शर्मा का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड, जड़े सबसे ज्यादा छक्के
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

West Bengal By Election : नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा दांव, CM के पूर्व PA की मां को टिकट
West Bengal By Election : नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा दांव, CM के पूर्व PA की मां को टिकट

पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव (West Bengal By Election)…

Sakti Ambedkar Statue Damaged
Sakti Ambedkar Statue Damaged : सक्ती में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने पर पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी हिरासत में

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के…

Elephant Calf Rescue
Elephant Calf Rescue : झुंड ने नहीं अपनाया तो हाथी शावक को भेजा गया रमकोला, 5 दिन तक वन विभाग ने की वापसी की कोशिश

धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो परिक्षेत्र में झुंड…

Special B.Ed : दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, सामान्य बीएड से नहीं बनेगी बात
Special B.Ed : दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, सामान्य बीएड से नहीं बनेगी बात

दिव्यांगता के क्षेत्र में विशेष बीएड (Special B.Ed) …

Kedarnath Yatra : लगातार तीसरे दिन बंद रही यात्रा, 500 से ज्यादा तीर्थयात्री फंसे, हेलीकॉप्टर सेवा शुरू
Kedarnath Yatra : लगातार तीसरे दिन बंद रही यात्रा, 500 से ज्यादा तीर्थयात्री फंसे, हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) पर लगातार तीसरे दिन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?