CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » India T20I Squad Announcement : वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टीम में एंट्री, श्रेयस नए कप्तान, इनका कैरियर खत्म!

India T20I Squad Announcement : वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टीम में एंट्री, श्रेयस नए कप्तान, इनका कैरियर खत्म!

By Newsdesk Admin
06/06/2026
Share
India T20I Squad Announcement
India T20I Squad Announcement

सीजी भास्कर, 06 जून :  भारतीय क्रिकेट में एक नए सितारे का उदय हो चुका है। महज 15 साल 71 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचते हुए भारतीय टीम में चयनित होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। चयनकर्ताओं ने उन्हें जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के साथ-साथ आगामी एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय टीम में शामिल किया है।

Contents
    • 149 दिन के अंतर से तोड़ा शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड
    • डेब्यू मिलते ही सचिन और शेफाली को भी छोड़ सकते हैं पीछे
    • IPL 2026 में मचाया था धमाल
    • श्रेयस अय्यर को मिली टी-20 टीम की कमान
    • आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम
    • एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम
  • इन खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता 

इसी के साथ भारतीय टी-20 टीम में बड़ा बदलाव करते हुए श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया गया है, जबकि पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को न केवल कप्तानी से हटाया गया बल्कि टीम में भी जगह नहीं मिली। युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

149 दिन के अंतर से तोड़ा शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड

भारतीय टीम में पहली बार चयनित होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का रिकॉर्ड अब वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हो गया है। इससे पहले यह उपलब्धि भारतीय महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा के नाम थी, जिनका चयन 15 साल 220 दिन की उम्र में हुआ था। पुरुष क्रिकेट में यह रिकॉर्ड महान बल्लेबाज Sachin Tendulkar के नाम था, जिन्हें 16 साल 194 दिन की उम्र में भारतीय टीम के लिए चुना गया था। वैभव ने दोनों रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं।

डेब्यू मिलते ही सचिन और शेफाली को भी छोड़ सकते हैं पीछे

रिकॉर्ड यहीं नहीं रुकते। यदि वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे या एशियन गेम्स के दौरान एक भी मैच खेलने का मौका मिल जाता है तो वह भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर भी बन जाएंगे। शेफाली वर्मा ने 15 साल 239 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। ऐसे में वैभव के पास एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा।

IPL 2026 में मचाया था धमाल

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अपने विस्फोटक प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था। उन्होंने पूरे सीजन में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की।

इसके अलावा उन्होंने

  • मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर अवॉर्ड
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर
  • सुपर स्ट्राइकर अवॉर्ड
  • सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड

भी जीते। सीजन के दौरान उन्होंने मात्र 36 गेंदों में शतक जड़कर नया रिकॉर्ड बनाया और तीन बार 90 से 100 रन के बीच आउट हुए।

श्रेयस अय्यर को मिली टी-20 टीम की कमान

चयनकर्ताओं ने टी-20 टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव करते हुए श्रेयस अय्यर पर भरोसा जताया है। हालिया प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं तिलक वर्मा को भविष्य की योजना के तहत उपकप्तान बनाया गया है।

Image

आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम

  • श्रेयस अय्यर (कप्तान)
  • तिलक वर्मा (उपकप्तान)
  • वैभव सूर्यवंशी
  • अभिषेक शर्मा
  • संजू सैमसन
  • ईशान किशन
  • शिवम दुबे
  • नीतीश कुमार रेड्डी
  • अक्षर पटेल
  • वॉशिंगटन सुंदर
  • रवि बिश्नोई
  • वरुण चक्रवर्ती
  • मोहम्मद सिराज
  • हर्षित राणा
  • अर्शदीप सिंह
  • प्रिंस यादव

Image

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम

  • श्रेयस अय्यर (कप्तान)
  • तिलक वर्मा (उपकप्तान)
  • वैभव सूर्यवंशी
  • अभिषेक शर्मा
  • संजू सैमसन
  • ईशान किशन
  • शिवम दुबे
  • नीतीश कुमार रेड्डी
  • अक्षर पटेल
  • वॉशिंगटन सुंदर
  • रवि बिश्नोई
  • वरुण चक्रवर्ती
  • जसप्रीत बुमराह
  • हर्षित राणा
  • अर्शदीप सिंह

इन खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता 

चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया से स्पीनर कुलदीप यादव, आलराउंडर हार्दिक पांडया, सूर्याकुमार यादव को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है। अब आने वाले टी20 वर्ल्ड कप में यही खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे।  वहीं टीम में आलराउंडर हर्षित राणा की वापसी हुई है। चोट की वजह से वे टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल 2026 से बाहर हो गए थे।

 

Image

High-voltage clash in Ahmedabad : RCB vs GT आज आमने-सामने, किसका पलड़ा भारी?
IPL 2025: ‘बचपन के प्यार’ के साथ आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में तड़का लगाएंगी Shraddha Kapoor, ये सितारे देंगे साथ
Harshit Rana All-rounder : वडोदरा वनडे में उभरे टीम इंडिया के नए मैच विनर, गेंद और बल्ले से पलटा मुकाबला
लॉर्ड्स टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ा खुलासा, इंग्लैंड पर लगी साजिश की गंभीर आरोप
Karun Nair Catch : 6 से सिंगल तक! करुण नायर ने शानदार फील्डिंग से बचा लिए 6 रन, अम्पायर के निर्णय को लेकर बवाल!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Eklavya School Assault
Eklavya School Assault : स्कूल में 9वीं के 8 छात्रों से मारपीट, हॉस्टल अधीक्षक की कार्यशैली पर सवाल

Eklavya School Assault : घटना के बाद परिजनों…

Balod Truck Pickup Accident
Balod Truck Pickup Accident : ट्रक-पिकअप की भीषण भिड़ंत, 45 मिनट तक वाहन में फंसा रहा चालक

Balod Truck Pickup Accident : हादसे के बाद…

College Student Death Case
College Student Death Case : छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया जहर

College Student Death Case :कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी…

Bilaspur Kinnar Death Case
Bilaspur Kinnar Death Case : 3 दिन से लापता किन्नर का तालाब में मिला शव, हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस

Bilaspur Kinnar Death Case : पुलिस तकनीकी जांच…

Raigarh Minor Rape Case
Raigarh Minor Rape Case : जन्माष्टमी मेला दिखाने के बहाने नाबालिग को कोरबा ले गया युवक, होटल में दुष्कर्म का आरोप

Raigarh Minor Rape Case : मामले में पुलिस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?