CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rohit Sharma Record Adelaide ODI : हिटमैन ने बनाया नया कीर्तिमान, ‘प्रिंस ऑफ कोलकाता’ को छोड़ा पीछे

Rohit Sharma Record Adelaide ODI : हिटमैन ने बनाया नया कीर्तिमान, ‘प्रिंस ऑफ कोलकाता’ को छोड़ा पीछे

By Newsdesk Admin
23/10/2025
Share
Rohit Sharma Record Adelaide ODI
Rohit Sharma Record Adelaide ODI

सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। भारत और ऑस्ट्रेलिया (Rohit Sharma Record Adelaide ODI) के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से एक और बड़ा मुकाम हासिल किया। एडिलेड की बाउंस भरी पिच पर रोहित ने शानदार धैर्य और क्लासिक शॉट्स के साथ 97 गेंदों में 73 रनों की ठोस पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के निकले।

यह पारी सिर्फ टीम इंडिया के लिए अहम नहीं थी, बल्कि उनके करियर में एक खास पड़ाव लेकर आई। रोहित शर्मा अब भारत की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, उन्होंने ‘प्रिंस ऑफ कोलकाता’ सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है।

दादा से आगे निकले ‘हिटमैन’

सीरीज की शुरुआत में रोहित शर्मा (Rohit Sharma Record Adelaide ODI) को गांगुली के 11221 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 54 रनों की दरकार थी। पर्थ में पहले वनडे में वह सिर्फ 8 रन ही बना सके, लेकिन एडिलेड में उन्होंने यह फासला खत्म कर दिया।

अब रोहित के नाम 275* वनडे मुकाबलों में 11249 रन दर्ज हैं, जबकि सौरव गांगुली ने 308 मैचों में 11221 रन बनाए थे। भारत की ओर से अब तक वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (18426 रन, 463 मैच) हैं। दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 304* वनडे मैचों में 14181 रन बनाए हैं।

59वां अर्धशतक और एक अनोखा रिकॉर्ड

एडिलेड में खेली गई यह पारी रोहित शर्मा के करियर का 59वां अर्धशतक (Rohit Sharma Record Adelaide ODI) था, जो उन्होंने 74 गेंदों में पूरा किया। यह 2015 के बाद उनका सबसे धीमा अर्धशतक रहा, लेकिन उनकी संयमित बल्लेबाजी टीम के लिए बेहद कीमती साबित हुई। रोहित ने इस मैच में एक और खास उपलब्धि अपने नाम की। वह ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर 1000 से अधिक वनडे रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में उनके बाद विराट कोहली और शिखर धवन के नाम आते हैं।

टीम के लिए भरोसेमंद खिलाड़ी

रोहित शर्मा का नाम अब उन खिलाड़ियों में शामिल हो गया है जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी स्थिरता और संयमित बल्लेबाजी भारत को मुश्किल हालात में भी मजबूती देती है। एडिलेड में भी जब शुभमन गिल और विराट कोहली जल्दी आउट हुए, तब हिटमैन ने पारी को संभाला और साझेदारी बनाते हुए स्कोर को मजबूत स्थिति तक पहुँचाया।

ICC Player of the Month : अभिषेक-मंधाना सितंबर महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
Tilak Varma Viral Video : ड्रेसिंग रूम वीडियो वायरल, अर्शदीप की रिकॉर्डिंग पर नाराज दिखे तिलक वर्मा
बेंगलुरु भगदड़: IPL जीत बनी मातम, 11 की मौत पर FIR, हाई कोर्ट सख्त!
जापान में चमकेगा छत्तीसगढ़ का सितारा : बिलासपुर के अवि मानिकपुरी का अंडर-18 एशिया कप के लिए चयन
IND vs SA Test Pitch: सौरव गांगुली का बड़ा बयान, कोलकाता की पिच पर नहीं होगी टीम इंडिया की डिमांड गेम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?