CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Virat’s match against Rishabh’s team : आज विराट कोहली का मुकाबला ऋषभ की टीम से, जानें किसका पलड़ा भारी?

Virat’s match against Rishabh’s team : आज विराट कोहली का मुकाबला ऋषभ की टीम से, जानें किसका पलड़ा भारी?

By Newsdesk Admin
15/04/2026
Share

सीजी भास्कर​, 15 अप्रैल। IPL 2026 Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 23वें मैच में आज (15 अप्रैल) डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा. ये मैच बेंगलुरु को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा. (Virat’s match against Rishabh’s team)

Contents
  • आरसीबी तीसरे स्थान पर : IPL 2026 Match
  • RCB vs LSG: हेड टू हेड
  • RCB vs LSG: संभावित प्लेइंग-11
  • इम्पैक्ट प्लेयर: मिशेल मार्श

आरसीबी तीसरे स्थान पर : IPL 2026 Match

RCB पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पर 57 रनों की बड़ी जीत के बाद इस मैच में उतर रहा है, जबकि LSG अपने ही मैदान पर गुजरात टाइटन्स से हार गया था. अंक तालिका में आरसीबी 4 मैच में तीन जीत के साथ तीसरे स्थान पर है और अगर वो LSG के खिलाफ मैच जीत जाते हैं तो फिर वो टॉप टू में पहुंच जाएंगे. वहीं LSG चार में दो जीत साथ सातवें स्थान पर है. (IPL 2026 Match)

लखनऊ सुपर जायंट्स की सबसे बड़ी प्राबलम ये है कि उनके विदेशी खिलाड़ी खासकर मार्श, मार्कराम और निकोलस पूरन अभी तक अपना जलवा नहीं दिखा पाए हैं.

लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ियों ने भी उन्हें खुश होने के मौके दिए हैं जिनसे इसकी उम्मीद नहीं थी, जैसे कि मुकुल चौधरी और कागज पर, वे अब भी इतने मजबूत हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु उन्हें हल्के में लेने की गलती नहीं कर पाएगी. मिचेल मार्श अब तक (75 रन; औसत: 18.75) और निकोलस पूरन (41 रन; औसत: 10.25) रन ही बना सके हैं. (IPL 2026 Match)

वहीं लखनऊ की गेंदबाजी काफी ज्यादा मजबूत है, जिसकी अगुवाई मोहम्मद शमी कर रहे हैं. LSG के हेड ऑफ क्रिकेट, टॉम मूडी ने यह साफ कर दिया कि मयंक यादव और मोहसिन खान, दोनों ही पूरी तरह से फिट होने के काफी करीब हैं और RCB के खिलाफ होने वाले मैच तक उपलब्ध हो सकते हैं. इससे टीम की ताकत और भी बढ़ जाएगी. इसके अलावा इस टीम में आवेश खान, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी जैस गेंदबाज भी हैं.

वहीं दूसरी ओर आरसीबी की टीम भी काफी मजबूत नजर आरही है. उनकी बल्लेबाजी में काफी ज्यादा दमखम है. जो हमने पिछले मैचों में देखा है. विराट कोहली बल्लेबाजी लाइनअप में एंकरिंग का रोल निभाते हैं तो बाकी बल्लेबाज तेज खेलने पर फोकस करते हैं. इस टीम का ध्यान गेंदबाजी पर ज्यादा केंद्रित होगा. (Virat’s match against Rishabh’s team)

इस सीजन में RCB का इकॉनमी रेट दूसरा सबसे खराब है, जो कोलकाता नाइट राइडर्स के बाद सबसे ज्यादा है. खास तौर पर, भुवनेश्वर कुमार को छोड़कर, उनकी डेथ ओवरों की गेंदबाजी औसत से काफी नीचे रही है, जिसमें हर ओवर में औसतन 12.75 रन खर्च हुए हैं.

RCB vs LSG: हेड टू हेड


इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी है, उसने चार मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को सिर्फ दो जीत मिली हैं. पिछली बार जब IPL के 2025 सीजन में ये दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं, तो RCB ने छह विकेट से आसान जीत हासिल की थी, जिससे हाल के मैचों में उसका दबदबा और भी मजबूत हुआ. (Virat’s match against Rishabh’s team)

पिछले चार सालों में, 2022 से अब तक, RCB और LSG IPL में छह बार आमने-सामने आए हैं. इनमें से RCB ने 4 मैच जीते हैं, जबकि LSG को दो मैचों में जीत मिली है.

RCB vs LSG: संभावित प्लेइंग-11


लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे/एनरिक नॉर्टजे, मोहम्मद शमी, अवेश खान/मोहसिन खान, दिगवेश सिंह राठी, प्रिंस यादव/मयंक यादव.

इम्पैक्ट प्लेयर: मिशेल मार्श

रॉयल चैलंजर बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जैकब डफी/जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा.

🛑 भिलाई नाबालिग बालिका दुष्कर्म से हुई pregnent, सुपेला पुलिस की सक्रियता से खुला आरोपी Raj का “राज”
टोक्यो से देहरादून तक शिवभक्ति की राह – करोड़ों का बिजनेस छोड़ बना ‘शिवभक्त’
छत्तीसगढ़ में Cyclone MONTHA Effect: 10 दिन में दूसरी बार रेल ट्रैक पर भूस्खलन, सुरंग के अंदर गिरे बोल्डर, सुबह तक बहाल हुआ रूट
Nun Arrest Chhattisgarh : ननों की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, संसद में विरोध, सरकार ने जताई बस्तर की बेटियों की सुरक्षा पर चिंता
Controversial statement of Bhim Army chief Chandrashekhar Azad : “विधायक को जूतों से मारना चाहिए”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Accountant duped by posing as Facebook friend : क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा

सीजी भास्कर, 31 मई। राजधानी रायपुर में क्रिप्टोकरेंसी…

Taxes will change from June : UPI और बैंकिंग के नियम, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

सीजी भास्कर, 31 मई। जून महीने की शुरुआत…

Balod shop fight video goes viral : टेबल-कुर्सी और ड्रिल मशीन से हमला, मारपीट का VIDEO वायरल

सीजी भास्कर, 31 मई। बालोद जिले में देर…

Youth arrested with drug injection : ओडिशा से लाकर बिक्री की तैयारी, 98 प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त

सीजी भास्कर, 31 मई। रायगढ़ जिले में नशीले…

US pressure on Iran : ईरान पर दबाव बढ़ाने की तैयारी में अमेरिका, ट्रंप बोले- शर्तें नहीं मानीं तो सैन्य कार्रवाई संभव

सीजी भास्कर, 31 मई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Janta Raja Shivaji Natya Raipur: रायपुर में ‘जाणता राजा’ का भव्य मंचन, सीएम Vishnu Deo Sai बोले— Chhatrapati Shivaji Maharaj का जीवन युवाओं के लिए दिशासूचक

20/02/2026
अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराजनीतिराज्य

दुबई में पंडित प्रदीप मिश्रा के प्रवचन का विडियो आते ही भूपेश ने X पर पोस्ट कर पूछा – “गिरफ़्तारी के बाद प्रवचन सुनने की छूट??? कितनी ‘प्रोटेक्शन मनी’ मिल रही है @vishnudsai जी?”

12/12/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

मेकाहारा में स्टाफ संकट: वार्ड बॉय नहीं, अटेंडर-डॉक्टरों में झड़प, 500 पद खाली..

03/07/2025
PM Modi Message Chhattisgarh Foundation Day
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराजनीति

PM Modi in Chhattisgarh : प्रधानमंत्री मोदी का छत्तीसगढ़ से आत्मिक जुड़ाव, कलाकारों से संवाद और विकास का संकल्प

01/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?