CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भराए जा रहे महतारी वंदन और प्रधानमंत्री आवास योजना के फॉर्म….❗कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयोग में की शिकायत, कहा – “काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती”

भराए जा रहे महतारी वंदन और प्रधानमंत्री आवास योजना के फॉर्म….❗कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयोग में की शिकायत, कहा – “काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती”

By Newsdesk Admin
10/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के लिए कल 11 फरवरी को मतदान होना है। उससे पहले कांग्रेस ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। रायपुर सहित प्रदेश के हर निकाय क्षेत्र में महतारी वंदन और पीएम आवास योजना के फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विधि विभाग के अध्यक्ष डॉ. देवा देवांगन ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। ऐसा ही आरोप छत्तीसगढ़ कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भी पत्रकारों से चर्चा में लगाए हैं। सुशील आनंद शुक्ला ने यह बयान कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान दिया।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा नगरीय निकाय चुनाव हारने जा रही है। पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ वातावरण है। एक साल में साय सरकार जनता की आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाई है। भाजपा के पास जनता को बताने के लिए अपनी उपलब्धि के नाम पर कुछ नहीं है, यही कारण है कि भाजपा जनता में भ्रम फैलाकर चुनाव लड़ रही है। रायपुर सहित प्रदेश के हर निकाय क्षेत्र में महतारी वंदन योजना और पीएम आवास के फॉर्म भरवाएं जा रहे हैं। सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के समय वायदा किया था कि सभी महिलाओं को राशि देंगे, लेकिन 1 साल से यह कोशिश करते रहे कि कम से कम महिलाओं को पैसा देना पड़े। विधानसभा चुनाव के बाद इनकम टैक्स, सरकारी नौकरी जैसे तमाम नियम बनाये गए। अब निगम चुनाव में फिर महिलाओं को ठगने महतारी वंदन का फार्म भरवाया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी के नाम से घोषणा पत्र जारी किया था उसे पूरा नहीं कर पाए। प्रधानमंत्री आवास के नाम पर भी भाजपा ने जनता को ठगने का काम किया है। वायदा था 18.5 लाख आवास बनायेंगे लेकिन सरकार में आने के बाद एक भी आवास नहीं बनाया। अब निकाय चुनाव में फिर आवास का फार्म भरवा रहे हैं, जनता का भरोसा उठ गया है तब अटल जी के नाम से अटल विश्वास पत्र जारी किया। भाजपा को पता है मोदी के नाम से जनता वोट नहीं देगी ‘‘मोदी की गारंटी’’ फिर नहीं चलेगी। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती इसीलिये नगरीय निकाय के घोषणा पत्र को ‘अटल विश्वास पत्र’ का नाम दिये है लेकिन जनता अब इनके झांसे में नहीं आने वाली।
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र के रूप में मोदी की गारंटी पेश की। मोदी की गारंटी में कुल 20 वादे किये थे लेकिन सालभर भबाद 20 में से 17 गारंटी आज तक पूरी नहीं हुई। 3 गारंटी पर काम किया लेकिन वह भी आधा अधूरा है, न 500 रुपये में सिलेंडर देने का वायदा पूरा किया और न ही 18 लाख आवास देने का वादा पूरा किया. भाजपा राज में बिजली के दाम बढ़ गए हैं। कांग्रेस शासनकाल में 400 यूनिट तक बिजली के दामों में 50 प्रतिशत छूट को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। बेरोजगारी भत्ता देना बंद कर दिया, स्व-सहायता समूह को काम देना बंद कर दिया. सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है, जनता भाजपा के खिलाफ निकाय चुनावों में मतदान करेगी.आचार संहिता के बीच भराए जा रहे महतारी वंदन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के फॉर्म की शिकायत कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयोग में की है।

Mineral Block Auction in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की धरती में छिपा औद्योगिक सोना, राज्य सरकार ने खोले ई-नीलामी के दरवाजे
Gariaband News : कागजों में बना साढ़े तीन लाख का सार्वजनिक शौचालय, जमीन पर नहीं मिली एक भी ईंट, गरियाबंद की पंचायत पर गंभीर आरोप
Korba Minor Pregnancy Case : प्यार के झांसे में नाबालिग हुई गर्भवती, दर्द की दवा के बाद हुआ मृत नवजात का जन्म, आरोपी गिरफ्तार
ACB Action : ढाबे में रिश्वत लेते दबोचा गया एएसआई, एसीबी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
अब हर शनिवार भाजपा जिला कार्यालय में विधायक रिकेश कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात, ढाई घंटे बैठ कर सुनेंगे “समस्या और सुझाव”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

MLA Fund Controversy
MLA Fund Controversy : विधायक निधि से कंप्यूटर खरीदी पर विवाद, जांच शुरू

MLA Fund Controversy :जांच रिपोर्ट मिलने के बाद…

Bemetara Bank Scam 
Bemetara Bank Scam : 14.56 करोड़ बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी प्रबंधक गिरफ्तार

Bemetara Bank Scam :पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात…

Korba Liquor Shop Protest
Korba Liquor Shop Protest : शराब दुकान शिफ्टिंग पर बढ़ा विरोध, पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर भी धरने में शामिल

Korba Liquor Shop Protest :नीय लोगों का कहना…

DEO's Notice to the Teacher
DEO’s Notice to the Teacher : सोने की बाली गुम होने पर स्कूल में तंत्र-मंत्र!

DEO's Notice to the Teacher :शिक्षा विभाग का…

Chaturmasya
Chaturmasya: चातुर्मास्य में भगवान शिव निभाते हैं सृष्टि के पालन का दायित्व, बोले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बेमेतरा में आयोजित Chaturmasya व्रत के दौरान शंकराचार्य…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?