CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bharatmala compensation scam : ED की पहली गिरफ्तारी, कारोबारी जयप्रकाश गांधी गिरफ्तार

Bharatmala compensation scam : ED की पहली गिरफ्तारी, कारोबारी जयप्रकाश गांधी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
04/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 04 जून। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहली गिरफ्तारी की है। ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार कर बुधवार को विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं मामले के मुख्य आरोपी हरमीत सिंह खनूजा समेत चार लोगों के खिलाफ परिवाद भी पेश किया गया है। (Bharatmala compensation scam)

Contents
  • क्या है भारतमाला मुआवजा घोटाला?
  • 500 करोड़ रुपये से अधिक के गबन का आरोप : Bharatmala compensation scam
  • कृषि भूमि को कागजों में बनाया गया गैर-कृषि
  • खसरों को बांटकर बढ़ाया गया मुआवजा : Bharatmala compensation scam

27 अप्रैल को हुई थी ED की छापेमार कार्रवाई : Bharatmala compensation scam

गौरतलब है कि ED ने 27 अप्रैल को जयप्रकाश गांधी के अभनपुर स्थित निवास और कार्यालय पर छापेमार कार्रवाई की थी। सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई में 13 अधिकारियों की टीम शामिल थी। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए थे, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की गई।

क्या है भारतमाला मुआवजा घोटाला?

भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का मामला सामने आया था। आरोप है कि सरकारी अधिकारियों, भू-माफियाओं और बिचौलियों की मिलीभगत से जमीन मालिकों को नियमों के विपरीत भारी मुआवजा दिलाया गया और सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया।

500 करोड़ रुपये से अधिक के गबन का आरोप : Bharatmala compensation scam

जांच एजेंसियों के अनुसार भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक के गबन की आशंका है। मामले की जांच ED और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जिससे घोटाले का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

कृषि भूमि को कागजों में बनाया गया गैर-कृषि

ED की जांच में खुलासा हुआ है कि कृषि भूमि को बैकडेट में गैर-कृषि भूमि दर्शाकर उसका मुआवजा कई गुना बढ़ा दिया गया। आरोप है कि राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों ने जमीन दलालों के साथ मिलकर रिकॉर्ड में हेरफेर की और फर्जी दस्तावेजों के जरिए करोड़ों रुपये का अतिरिक्त मुआवजा जारी कराया।

खसरों को बांटकर बढ़ाया गया मुआवजा : Bharatmala compensation scam

जांच में यह भी सामने आया है कि एक ही खसरे की जमीन को कागजों में छोटे-छोटे हिस्सों में विभाजित कर अलग-अलग व्यक्तियों के नाम पर मुआवजा स्वीकृत कराया गया। इस तरीके से मुआवजे की राशि कई गुना बढ़ाकर निकाली गई और सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया।

Durg Railway Job Scam : खुद को ‘वेल्डर ग्रेड-3’ बताकर ठगा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Investor Connect Delhi : दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में 3,000 से ज्यादा रोजगार का खुला रास्ता
Katghora Ambikapur Highway Crash  : तेज रफ्तार ने ली दो शिक्षिकाओं की जान, ट्रक-विंगर टक्कर में नौ घायल, तीन रेफर
छत्तीसगढ़ को आज मिल सकता है नया मुख्य सचिव: सुब्रत साहू दौड़ में सबसे आगे, पिंगुआ का भी नाम चर्चा में…
Snake Bite Cases : मानसून में बढ़ा सर्पदंश का खतरा, घर से निकले 10 बेबी कोबरा, सांप के डसने से तीन लोगों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

MCB Education Review : शत-प्रतिशत बोर्ड रिजल्ट का लक्ष्य, प्राचार्यों को सौंपी जिम्मेदारी; लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
MCB Education Review : शत-प्रतिशत बोर्ड रिजल्ट का लक्ष्य, प्राचार्यों को सौंपी जिम्मेदारी; लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों…

D.El.Ed Supplementary Exam 2026 : डीएलएड पूरक परीक्षा का टाइम-टेबल जारी, जानें पूरी डेटशीट
D.El.Ed Supplementary Exam 2026 : डीएलएड पूरक परीक्षा का टाइम-टेबल जारी, जानें पूरी डेटशीट

डीएलएड के परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है।…

Shashikant AIIMS Raipur : हादसे के बाद 10 साल से जूझ रहे शशिकांत को CM साय की मदद, एम्स में भर्ती, 4 लाख की सहायता मंजूर
Shashikant AIIMS Raipur : हादसे के बाद 10 साल से जूझ रहे शशिकांत को CM साय की मदद, एम्स में भर्ती, 4 लाख की सहायता मंजूर

मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद शशिकांत को एम्स…

ICC ODI Ranking : वनडे में टीम इंडिया का जलवा बरकरार, 35 महीने से नंबर 1
ICC ODI Ranking : वनडे में टीम इंडिया का जलवा बरकरार, 35 महीने से नंबर 1

वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया का दबदबा कायम…

Mayawati Akash Anand : मायावती का बड़ा एक्शन, भतीजे आकाश आनंद को बसपा से किया बाहर
Mayawati Akash Anand : मायावती का बड़ा एक्शन, भतीजे आकाश आनंद को बसपा से किया बाहर

आकाश आनंद को बसपा से बाहर करने का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?