CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गर्मी का कहर तेज: स्वास्थ्य मंत्री अलर्ट, दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश

गर्मी का कहर तेज: स्वास्थ्य मंत्री अलर्ट, दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश

By Newsdesk Admin
17/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 17 अप्रैल |

रायपुर। प्रदेश में गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लू लगने और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाएगा. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी मौसम में बदलाव के साथ होने वाली बीमारियों को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है.

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सीएमएचओ की बैठक में मौसमी बीमारी के साथ साथ मौसम परिवर्तन को लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया है. सभी जगह ठंडे पानी की व्यवस्था के साथ खराब पंखा, कूलर, एससी को ठीक करने निर्देश दे दिए गए हैं. लू लगने और अन्य बीमारियों की आशंका के बीच उपचार के लिए जरूरी दवाइयों के स्टॉक के साथ ही पूरी तैयारी करने निर्देश जारी कर दिए गए है.

बढ़ती गर्मी का असर आम जनजीवन पर नजर आने लगा है. तेज धूप और लू के थपेड़ों की वजह से दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है, और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. लोगों से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने से बचने को कहा गया है, क्योंकि इस समय सूरज की किरणें सीधी और तीव्र होती हैं.

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राजनांदगांव में सर्वाधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. राजधानी रायपुर भी गर्मी की चपेट में है, जहां पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया है. वहीं माना में 42.5, बिलासपुर में 42.8, जगदलपुर में 40, पेंड्रा रोड में 39.9 और अंबिकापुर में 39.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है.

गर्मी के मद्देनजर मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सख्त सलाह दी है. दोपहर में बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखने, हल्के और सूती कपड़े पहनने कहा गया है. इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए लगातार तरल पदार्थ जैसे पानी, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी आदि का सेवन करते रहने की सलाह दी गई है.

‘तालियां बजाने के लिए दो हाथ चाहिए, लेकिन बदले में शत्रुता ही मिले तो…’ सिंगापुर में CDS चौहान ने पाकिस्तान को दिखाया आईना
ड्रग एडिक्ट हैं सोनम और राज…’, राजा रघुवंशी के भैया ने की थर्ड डिग्री देने की मांग
Chhattisgarh Stamp Duty Reduction : घर खरीदने वालों के लिए राहत, छत्तीसगढ़ में 12% उपकर खत्म, विधानसभा में पास हुआ बड़ा बिल
Rajya Sabha Election CG : दो सीटों के लिए BJP ने भेजा 7 नामों का पैनल, जातीय संतुलन साधने पर फोकस
Digital Census 2026 : डिजिटल जनगणना, घर बैठे ऑनलाइन स्व-गणना करने का आखिरी मौका आज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Strict action by the Mineral Department : रेत और बोल्डर से भरे 8 हाइवा जब्त, मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 1 जून। जिले में अवैध खनिज…

Bilaspur former mayor assault case : कॉलोनी विवाद में बिल्डर को पीटा, CCTV वायरल

सीजी भास्कर, 1 जून। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में…

Naib Tehsildar strike : विधायक की गिरफ्तारी नहीं तो काम नहीं

सीजी भास्कर, 1 जून। छत्तीसगढ़ में आज से तहसीलदार…

Bhilai Online Betting Case
Bhilai Online Betting Case: IPL फाइनल पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, फेयर प्ले आईडी से चला रहे थे खेल

Bhilai Online Betting Case

Sitapur Naib Tehsildar controversy : सीतापुर विवाद पर सरकार-तहसीलदार संघ आमने-सामने, राजस्व मंत्री बोले- जल्द निकलेगा समाधान

सीजी भास्कर, 1 जून। सरगुजा के सीतापुर में नायब…

You Might Also Like

देश-दुनियाराज्य

Aadhaar DOB invalid rule : अब जन्म तिथि के लिए आधार नहीं चलेगा—योगी सरकार का नया ‘Aadhaar DOB invalid rule’ लागू

28/11/2025
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

रायपुर में मशहूर मोजो मशरूम फैक्ट्री पर फिर विवाद, मजदूरों से मारपीट

11/08/2025
Raipur Cultural Event
छत्तीसगढ़

Raipur Cultural Event : अब दूरी नहीं बनेगी बाधा, साहित्य के इस महाकुंभ तक पहुंचना होगा बिल्कुल आसान

18/01/2026
Pharmacy Council Fee Rollback
छत्तीसगढ़शिक्षा

Pharmacy Council Fee Rollback : फार्मासिस्टों को राहत! फीस वृद्धि का फैसला हुआ रद्द, वापस मिलेगी अतिरिक्त राशि

03/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?