सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शराब पीने के बाद बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पार्षद और निजी क्लिनिक संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि शराब में सुहागा यानी बोरेक्स पाउडर मिलाया गया था। पुलिस के अनुसार, मामले में 10 लाख रुपये की उधारी को लेकर विवाद सामने आया है। आरोपी कमलनाथ खरे उर्फ राजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हत्या की साजिश के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। (Borax in Liquor Death Case)
मृतकों की पहचान पनगांव निवासी BSP पार्षद रामखिलावन जांगड़े (55) और निजी क्लिनिक संचालक जोहितराम खरे (52) के रूप में हुई है। यह मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ें : Bhilai Pocket Theft : शराब भट्ठी के पास जेबकटी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, स्कूटी व दस्तावेज बरामद
10 लाख रुपये की उधारी को लेकर विवाद : Borax in Liquor Death Case
जानकारी के मुताबिक, कमलनाथ खरे उर्फ राजा और जोहितराम खरे दोनों पनगांव के रहने वाले हैं। जोहितराम निजी क्लिनिक चलाते थे। करीब चार महीने पहले कमलनाथ ने घरेलू काम के लिए उनसे 10 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि जब जोहितराम ने रकम वापस मांगी, तो कमलनाथ लगातार पैसे लौटाने में टालमटोल कर रहा था।
पुलिस को आशंका है कि उधारी चुकाने से बचने के लिए हत्या की साजिश रची गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस इस पहलू की पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें : Deepak Mittal Death : रायपुर के कारोबारी दीपक मित्तल की चंडीगढ़ के ताज होटल में मौत, कमरे में मिली शराब और दवाइयां
शराब पीने के बाद बिगड़ी दोनों की तबीयत
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कमलनाथ ने अपने साथी मुकेश कश्यप के साथ जोहितराम खरे को शराब पीने के लिए बुलाया था। बताया गया कि कमलनाथ ने अंग्रेजी शराब की तीन बोतलें खरीदी थीं। इस दौरान दोनों ने एक बोतल शराब पी, जबकि दूसरी बोतल मुकेश ने अपने पास रख ली।
इसी बीच जोहितराम के साथी और BSP पार्षद रामखिलावन जांगड़े भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि कमलनाथ ने उन्हें शराब की एक बोतल दी। इसके बाद चारों ने साथ बैठकर शराब पी। कुछ समय बाद कमलनाथ अपने साथी मुकेश के साथ वहां से चला गया। बाद में रामखिलावन और जोहितराम ने अपने पास रखी शराब पी।
घर पहुंचने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिसके बाद परिजन और आसपास के लोग इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ लेकर पहुंचे।
यह भी पढ़ें : Pamgarh Double Death Case : पामगढ़ में पार्षद और क्लीनिक संचालक की मौत से सनसनी, शराब सेवन और पैसों के विवाद की चर्चा
बिलासपुर के अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत : Borax in Liquor Death Case
पामगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया। रामखिलावन जांगड़े को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि जोहितराम खरे का अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
SDOP तोपेश वर्मा के मुताबिक, दोनों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। मौत के बाद पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू की और कमलनाथ खरे को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें : जगदलपुर में शराब दुकान का दरवाजा तोड़कर घुसा हिस्ट्रीशीटर, मैनेजर और कर्मचारियों को दी जान से मारने की धमकी
पुलिस जांच जारी, आधिकारिक खुलासे का इंतजार
पुलिस शराब में कथित तौर पर बोरेक्स मिलाए जाने और उधारी के विवाद (Borax in Liquor Death Case) से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल, हत्या की साजिश को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामले में आगे की जानकारी पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान के बाद सामने आएगी।
ख़बरें और भी हैं :Dhamtari Liquor Ban : शराब बेचने पर 20 हजार जुर्माना, पकड़वाने वाले को 11 हजार का इनाम


