सीजी भास्कर, 08 अक्टूबर। दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने नयापारा तिराहा के पास एक युवक को अवैध शराब बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार (Illegal Liquor) किया है। आरोपी के कब्जे से 35 पौव्वा देशी मसाला शराब जब्त की गई है।

यह भी पढ़ें…Boltt Ace 5G : 8GB RAM, 128GB स्टोरेज और 5G, 12 हजार का ये फोन मचा रहा धमाल
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि नदी रोड नयापारा तिराहा के पास एक युवक शराब रखकर बिक्री (Illegal Liquorॉ) कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विक्की सारथी (18 वर्ष), निवासी मठपारा वार्ड-3, दुर्ग (Illegal Liquor) बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 35 पौव्वा देशी शोले मसाला शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें और भी हैं…Bilaspur School Inspection : स्कूल निरीक्षण में 17 शिक्षक-कर्मचारी गायब, दो प्राचार्यों को नोटिस


