सीजी भास्कर, 08 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में भारतीय किसान संघ का 12 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन (Farmers Protest) जारी है। कई जिलों में किसान जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। कवर्धा में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर कई जगह रास्ते रोक दिए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
चक्काजाम के कारण अस्पताल जाने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। इस दौरान एक एंबुलेंस जाम में फंस गई, जिसे बाद में रास्ता दिया गया। कुछ लोग खेतों के रास्ते से निकलते नजर आए।

यह भी पढ़ें…Bilaspur School Inspection : स्कूल निरीक्षण में 17 शिक्षक-कर्मचारी गायब, दो प्राचार्यों को नोटिस
1700 करोड़ के भुगतान की मांग Farmers Protest
किसानों की प्रमुख मांगों में 2022-23 की धान खरीदी की करीब 1700 करोड़ रुपये की लंबित राशि का भुगतान शामिल है। इसके अलावा धान का उचित समर्थन मूल्य, खाद की उपलब्धता और धान खरीदी में अतिरिक्त कटौती बंद करने की मांग की जा रही है।
यह भी पढ़ें…Chhattisgarh Elephant News : मरवाही के जंगल में पहुंचा 54 हाथियों का झुंड, जनहानि रोकने वन विभाग अलर्ट
सिंचाई, बिजली और मुआवजे का मुद्दा
किसान संघ ने अधूरी सिंचाई परियोजनाओं को जल्द पूरा करने, बिजली और गन्ने के दाम से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग की है। बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा देने, गौ वंदन योजना और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों में किसानों के हितों का ध्यान रखने की मांग भी उठाई गई है।
प्रदर्शन के बाद किसान मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपेंगे। किसान संघ का कहना है कि मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे और व्यापक किया जाएगा।
खबरें और भी हैं…Chhattisgarh Air Force Aspirants : छत्तीसगढ़ से हर साल सिर्फ 25-30 युवा पहुंच रहे एयरफोर्स, जानें चयन में कहां अटक रहे उम्मीदवार


