सीजी भास्कर, 08 अक्टूबर। बेमेतरा जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रा (Jyoti Kalash Yatra) शुरू की गई। बुधवार को कंतेली के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम से ज्योति कलश रथ को जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रथ को तिरंगे और फूल-मालाओं से सजाया गया है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन, प्रमुख फैसलों और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े चित्र और संदेश लगाए गए हैं।

चारों विकासखंडों तक पहुंचेगी यात्रा Jyoti Kalash Yatra
यात्रा बेमेतरा, बेरला, नवागढ़ और साजा के विकासखंड मुख्यालयों तक पहुंचेगी। इस दौरान सेवा संकल्प सभा, स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम और विकसित भारत 2047 से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें…Telibandha Chowk : तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, नए नाम को लेकर सामने आई पूरी तस्वीर
कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
रवानगी कार्यक्रम में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, केश शिल्पी बोर्ड अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू और साजा विधायक ईश्वर साहू समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें…Farmers Protest : 1700 करोड़ के बकाये समेत 11 मांगों को लेकर आज सड़कों पर किसान, ट्रैक्टर रैली से प्रदर्शन
रैली में यातायात नियमों की अनदेखी
यात्रा के दौरान कुछ दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट (Jyoti Kalash Yatra) के नजर आए। वहीं कुछ वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट भी नहीं लगी थी। आयोजकों के मुताबिक यात्रा का उद्देश्य लोगों में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा देना है।
खबरें और भी हैं…Shyam Chemicals : भिलाई श्याम केमिकल्स में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार


