CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Seva Sankalp Abhiyan Bhilai : जनभागीदारी से सेवा कार्यों को व्यापक बनाएंगे- विधायक रिकेश सेन

Seva Sankalp Abhiyan Bhilai : जनभागीदारी से सेवा कार्यों को व्यापक बनाएंगे- विधायक रिकेश सेन

By Newsdesk Admin
12/09/2026
Share
Seva Sankalp Abhiyan Bhilai : जनभागीदारी से सेवा कार्यों को व्यापक बनाएंगे- विधायक रिकेश सेन
Seva Sankalp Abhiyan Bhilai : जनभागीदारी से सेवा कार्यों को व्यापक बनाएंगे- विधायक रिकेश सेन

सीजी भास्कर, 12 सितंबर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देश भर में सेवा संकल्प अभियान (Seva Sankalp Abhiyan Bhilai) चलाया जाएगा। अभियान के तहत सेवा, सुशासन और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी सिलसिले में भिलाई जिला भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला सुपेला स्थित एक निजी होटल में सम्पन्न हुई।

Contents
  • 17 सितंबर से शुरू होगा एक माह का अभियान
  • स्कूलों से लेकर गांवों तक होगी जनभागीदारी
  • सेवा नेत्र योजना में जरूरतमंदों तक पहुंचने की तैयारी
  • नवाचार और युवा प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
  • सुशासन सेवा संवाद में पंचायत स्तर तक पहुंचेगा अभियान
  • सरकारी तंत्र और संगठन के बीच समन्वय पर विशेष जोर

 

कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान के भिलाई जिला संयोजक एवं वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। मंच पर जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, महामंत्री मनीष अग्रवाल और सुषमा जेठानी भी मौजूद रहीं।

 

यह भी पढ़ें…IND Vs AFG : अपने ही देश में टीम इंडिया बनी मेहमान, अफगानिस्तान को मिला होम ड्रेसिंग रूम, जानें पूरा माजरा

 

17 सितंबर से शुरू होगा एक माह का अभियान

कार्यशाला में बताया गया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले अभियान में समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा गतिविधियों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के अंतर्गत सेवा कार्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन की अवधारणा को भी जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

पार्टी की ओर से अभियान के लिए 12 प्रमुख कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। इनमें आशीर्वाद का दिया, मेरे सपनों का भारत, नमो सेवा-अनकही कहानियां, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा, वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा, सेवा नेत्र योजना, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग-राष्ट्र के संग, सेवा फोर्ट इनोवेशन चैलेंज और सुशासन सेवा संवाद शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें…Women’s Asia Cup 2026 : पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका फाइनल में, अब भारत से होगा खिताबी मुकाबला

 

स्कूलों से लेकर गांवों तक होगी जनभागीदारी

कार्यशाला में बताया गया कि मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को विकसित भारत की कल्पना और देश के भविष्य से जोड़ने का प्रयास होगा। वहीं नमो सेवा-अनकही कहानियां के तहत सेवा कार्यों की प्रेरक कहानियों को सामने लाया जाएगा। सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से भी लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा। आंगन मिलन सेवा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी गतिविधियों, महिलाओं और बच्चों तक सेवा कार्यों की पहुंच बढ़ाने पर जोर रहेगा।

 

 

यह भी पढ़ें…Balrampur Python Rescue : घर में घुसा विशालकाय अजगर, 6 मुर्गियों को निगला, फूला पेट देख परिवार के उड़े होश

 

इसी तरह सेवा ज्योति कलश यात्रा के माध्यम से युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों को जोड़ने की योजना है। वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा अभियान का प्रमुख आकर्षण होगी। इसके लिए यात्रा मार्ग, पड़ाव, स्वागत तथा स्थानीय स्तर पर समन्वय की जिम्मेदारियां तय करने पर जोर दिया गया। कार्यशाला में बताया गया कि यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों और संगठन के कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें…Harish Rawat Resignation : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पद छोड़े

 

सेवा नेत्र योजना में जरूरतमंदों तक पहुंचने की तैयारी

सेवा नेत्र योजना के तहत जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य एवं नेत्र संबंधी सेवाओं को पहुंचाने की योजना है। इसके लिए पात्र हितग्राहियों की पहचान से लेकर शिविरों के आयोजन और स्थानीय स्तर पर समन्वय की व्यवस्था पर चर्चा हुई। वहीं सेवा सेतु अभियान के माध्यम से नागरिकों और संभावित लाभार्थियों को विभिन्न सेवा एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर रहेगा। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से पात्र लोगों तक पहुंच बनाने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने का आह्वान किया गया।

 

यह भी पढ़ें…Child Marriage Awareness : बाल विवाह के खिलाफ रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 500+ छात्रों ने ली शपथ

 

नवाचार और युवा प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

अभियान में सेवा फोर्ट इनोवेशन चैलेंज के माध्यम से युवा इनोवेटर्स और स्टार्टअप्स की पहचान करने की योजना है। स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और युवा संगठनों के माध्यम से नवाचार को प्रोत्साहित किया जाएगा। स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए ग्रासरूट स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान करने पर भी जोर दिया गया।

 

यह भी पढ़ें…Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव

 

सुशासन सेवा संवाद में पंचायत स्तर तक पहुंचेगा अभियान

अभियान के अंतिम चरण में सुशासन सेवा संवाद आयोजित किया जाएगा। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर संवाद होगा। पंचायत स्तर तक जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रूपरेखा भी बताई गई।

 

यह भी पढ़ें…Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

 

सरकारी तंत्र और संगठन के बीच समन्वय पर विशेष जोर

कार्यशाला में अभियान को प्रभावी बनाने के लिए शासन और संगठन की भूमिका को भी विस्तार से समझाया गया। सरकारी विभागों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी और सेवा गतिविधियों को आम लोगों तक पहुंचाने तथा संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं, लाभार्थियों और स्थानीय जनभागीदारी को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

 

यह भी पढ़ें…Hasdeo River Accident : हसदेव नदी में डूबे तीन युवक, बिलासपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे थे देवरी

 

विधायक रिकेश सेन ने कार्यकर्ताओं से अभियान को केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रखते हुए जरूरतमंद व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का माध्यम बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों में अधिक से अधिक नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें… Junior Women Asia Cup : पाकिस्तान के खिलाफ भारत का गोलों का तूफान, 19-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम

 

कार्यशाला में जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों को अभियान की गतिविधियों के लिए जिम्मेदारियां सौंपने तथा प्रत्येक कार्यक्रम की योजना, क्रियान्वयन और रिपोर्टिंग को व्यवस्थित रखने पर भी चर्चा की गई। सेवा कार्यों को जनभागीदारी से व्यापक बनाने के उद्देश्य (Seva Sankalp Abhiyan Bhilai) से अभियान की गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

 

यह भी पढ़ें… Bhandara Road Accident : बोलेरो-आइशर ट्रक की भीषण टक्कर में रायपुर के 8 लोगों की दर्दनाक मौत

 

 

Supreme Court SIT :  कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान के मामले की जांच करेंगे ये तीन अफसर, जानिए कौन हैं वो
Guru Khushwant Saheb statement : महाकाल के दरबार से मंत्री का बड़ा संदेश…नक्सलवाद पर बोले– अब डर नहीं, सिर्फ विकास की बात
Cabinet Meeting : कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक
Rahul Gandhi Protest Row : पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ आचरण : साय
Delimitation : परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई शुरू! मैदान में उतर गई हैं 6 राज्यों की सरकारें; चेन्नई में आज पहली बैठक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तहसीलदार के निलंबन पर रोक, 6 अफसरों को नोटिस

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कांकेर में पदस्थ तहसीलदार माया…

Nagri Breaking News
Nagri Breaking News : धमतरी में पुल नहीं तो खाट पर मरीज, उफनता नाला पार कराने की मजबूरी, 30 साल से पुल की मांग

धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र से बारिश के…

SIR List Hyderabad : महेश बाबू से साइना नेहवाल तक चुनाव आयोग की रडार पर सितारे, SIR नोटिस से मचा हड़कंप
SIR List Hyderabad : महेश बाबू से साइना नेहवाल तक चुनाव आयोग की रडार पर सितारे, SIR नोटिस से मचा हड़कंप

तेलंगाना में चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन…

Hathband Police
Hathband Police : पुरानी रंजिश बनी जानलेवा हमले की वजह, युवक पर चाकू और बांस के डंडे से हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार

थाना हथबंद क्षेत्र के ग्राम नवापारा में पुरानी…

Seva Sankalp Abhiyan Bhilai : जनभागीदारी से सेवा कार्यों को व्यापक बनाएंगे- विधायक रिकेश सेन
Seva Sankalp Abhiyan Bhilai : जनभागीदारी से सेवा कार्यों को व्यापक बनाएंगे- विधायक रिकेश सेन

भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?