सीजी भास्कर, 28 अक्टूबर। नगरी-सिहावा रोड पर एफसीआई चौक के पास बदहाल सड़क के विरोध में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, व्यापारियों और वार्डवासियों ने चक्काजाम (Dhamtari Road) किया। करीब 40 मिनट तक चले प्रदर्शन में लोगों ने सड़क के गड्ढों और उड़ती धूल से राहत दिलाने की मांग उठाई।

फोरलेन निर्माण जल्द शुरू करने की मांग Dhamtari Road
प्रदर्शनकारियों ने सिहावा चौक से फोरलेन का काम शुरू करने, भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने और दिन में पांच बार पानी का छिड़काव कराने की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात बहाल कर दिया गया।
जुलाई 2027 तक पूरा होगा काम
पीडब्ल्यूडी अधिकारी एमडी पैकरा के अनुसार, सिहावा चौक से कोलियारी तक करीब पांच किलोमीटर में फोरलेन निर्माण (Dhamtari Road) जारी है। धूल से राहत देने और गड्ढों की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण कार्य जुलाई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
खबरें और भी हैं…School Holiday : तूफान और खराब मौसम को देखते हुए विधायक रिकेश ने की दो दिन और स्कूलों में छुट्टी की मांग


