सीजी भास्कर, सारंगढ़ डेस्क 23 नवंबर 2026। सारंगढ़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चुनाव को लेकर सियासी माहौल (Sarangarh Nagar Palika Chunav) गर्माने लगा है। जहां भाजपा में फिलहाल दावेदारों के नामों को लेकर कोई खास सुगबुगाहट नहीं दिख रही है, वहीं कांग्रेस में संभावित उम्मीदवारों ने अपनी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। सियासी गलियारों में कांग्रेस के चार दावेदारों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इनमें सबसे प्रमुख और मजबूत दावेदार के रूप में प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं पूर्व एल्डरमैन सरिता मल्होत्रा का नाम लिया जा रहा है। इसके अलावा वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे के पति अजय बंजारे और पूर्व विधायक पदमा मनहर के पति घनश्याम मनहर के नाम भी सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Raigarh Crime News : रायगढ़ में क्रिकेट खेल रहे युवकों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला, तीन घायल
संगठन और अनुभव के दम पर सरिता मल्होत्रा आगे
कांग्रेस के संभावित दावेदारों में सरिता मल्होत्रा का नाम सबसे आगे चल रहा है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव की जिम्मेदारी संभाल रही हैं और पूर्व में एल्डरमैन के पद पर रहते हुए भी शहर के विषयों से जुड़ी रही हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी पकड़, जमीनी जुड़ाव और सक्रियता को उनकी बड़ी ताकत माना जा रहा है। दूसरी ओर अजय बंजारे और घनश्याम मनहर के नामों पर भी स्थानीय स्तर पर चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन पार्टी की ओर से अभी किसी भी नाम पर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें : Balod Truck Fire : बालोद में आयरन ओर से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

मूलभूत सुविधाओं पर रहेगी जनता की नजर
सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष के इस चुनाव में शहर की बुनियादी समस्याएं और विकास से जुड़े सवाल अहम रहने वाले हैं। वार्डों में नालियों की व्यवस्था, मच्छरों की समस्या, खराब सड़कें, उद्यानों के रखरखाव और स्ट्रीट लाइट की कमी जैसे विषय चर्चा में बने हुए हैं। इसके अतिरिक्त अम्बेडकर चौक के जीर्णोद्धार, वार्डों में प्रकाश व्यवस्था और स्वागत द्वार निर्माण की मांग भी लगातार उठती रही है। सारंगढ़ को रेल लाइन से जोड़ने की मांग, चूना खदान से जुड़े स्थानीय हितों और स्मार्ट मीटर व बिजली बिलों को लेकर आम लोगों की शिकायतें भी चुनाव में बड़ा मुद्दा बन सकती हैं।

कार्यकाल और विकास को लेकर तीखे आरोप-प्रत्यारोप
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, भाजपा वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे के कार्यकाल और शहर में विकास कार्यों की स्थिति को लेकर सवाल खड़े करने की तैयारी में है। वहीं, कांग्रेस कोरोना काल में किए गए कार्यों, शहर के विकास की प्राथमिकताओं और विकास कार्यों में भाजपा द्वारा कथित रूप से अवरोध पैदा करने के आरोपों को प्रमुखता से रख रही है। यदि वर्तमान अध्यक्ष को फिर से मौका मिलता है तो उनके कार्यकाल के दौरान सामने आई समस्याओं को लेकर चर्चा तेज हो सकती है। साथ ही भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में कथित पक्षपात को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप संभव हैं।
यह भी पढ़ें : Mungeli Police : ऑपरेशन बाज में मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी गिरफ्तार; जुआ खेलते दो आरोपी भी पकड़े

Sarita Malhotra Sarangarh और टिकट के फैसले पर निगाहें
कांग्रेस में दावेदारों के नामों को लेकर फिलहाल चर्चाएं जारी हैं और सरिता मल्होत्रा की सक्रियता को लेकर राजनीतिक हलकों में खास चर्चा है। अब यह देखना अहम होगा कि कांग्रेस किस नाम पर अंतिम मुहर लगाती है और भाजपा की ओर से किस उम्मीदवार को उतारा जाता है, जिस पर पूरे क्षेत्र की नजरें टिकी हुई हैं।
यह भी पढ़ें : Durg Police DGP 15 Instructions : नशे और साइबर अपराध पर अब पुलिस का कड़ा प्रहार, डीजीपी ने अधिकारियों को दिए 15 सख्त निर्देश



