सीजी भास्कर, 22 नवंबर| मुंगेली पुलिस ने विशेष अभियान ऑपरेशन बाज के तहत फरार (Mungeli Police) चल रहे चार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं, 52 पत्ती से जुआ खेल रहे दो आरोपियों को भी पकड़ा गया। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 1,700 रुपये नगद और दो बाइक जब्त की हैं।
बिलासपुर और मुंगेली से पकड़े गए वारंटी Mungeli Police
एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे वारंटियों की तलाश (Mungeli Police) की। गिरफ्तार आरोपियों में गोवर्धन यादव (32), शुभम शर्मा (30), राजू साहू (30) और योगेश सोनवानी (35) शामिल हैं। इनमें से दो को बिलासपुर और दो को मुंगेली से पकड़ा गया। चारों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
यह भी पढ़ें : Land Settlement Issue : कोंडागांव में 100 साल से अधूरा भूमि बंदोबस्त, पटवारियों की हड़ताल के समर्थन में उतरे मोहन मरकाम
जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार
21 नवंबर को सिटी कोतवाली पुलिस ने किरण फ्यूल्स के पास दबिश देकर रिजवान कुरैशी (30) और शेर सिंह (47) को 52 पत्ती से काटपत्ती जुआ खेलते पकड़ा। पुलिस ने मौके से 1,700 रुपये नगद और दो मोटरसाइकिल जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें : Balod Beedi Dispute Robbery : बीड़ी नहीं देने पर युवक से मारपीट कर 10 हजार रुपए लूटे, बालोद में चार आरोपी गिरफ्तार
अवैध शराब की सूचना पर भी कार्रवाई
फास्टरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा सेतगंगा में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने निरंजन टोंडर की दुकान (Mungeli Police) पर जांच की। वहां शराब नहीं मिली, लेकिन बिक्री की सूचना की तस्दीक के बाद उसे भविष्य में ऐसा नहीं करने की हिदायत दी गई। साथ ही उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने कहा है कि जिले में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी और जुआ, सट्टा व अवैध शराब जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
खबरें और भी हैं : Balod Paddy Procurement Halted : बारिश ने रोकी धान खरीदी की रफ्तार, बालोद के 161 केंद्रों पर लटके ताले; 800 से ज्यादा किसानों को लौटना पड़ा खाली हाथ
रिपोर्टर – मनुराज सिंह


