CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » GST Assistant Commissioner Bribery Case : कांकेर में GST असिस्टेंट कमिश्नर 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, छापे के दौरान नाली में फेंके नोट

GST Assistant Commissioner Bribery Case : कांकेर में GST असिस्टेंट कमिश्नर 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, छापे के दौरान नाली में फेंके नोट

By Newsdesk Admin
23/11/2026
Share
GST Assistant Commissioner Bribery Case
GST Assistant Commissioner Bribery Case : कांकेर में GST असिस्टेंट कमिश्नर 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, छापे के दौरान नाली में फेंके नोट
सीजी भास्कर, 23 नवम्बर । छत्तीसगढ़ के कांकेर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर आंचला गिरी और उनके सहयोगी चार्टर्ड अकाउंटेंट इमरान मेमन को 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम आदर्श नगर स्थित अधिकारी के किराए के मकान में दबिश देकर यह कार्रवाई की गई। (GST Assistant Commissioner Bribery Case)

एसीबी की टीम को देखते ही असिस्टेंट कमिश्नर घबरा गईं और पकड़े जाने के डर से रिश्वत की रकम नाली में फेंककर घर के अंदर भागने लगीं। हालांकि, टीम की महिला सदस्यों ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया। वहीं, सीए इमरान मेमन को भी हिरासत में ले लिया गया। दोनों के हाथ धुलवाने पर पानी गुलाबी हो गया, जिससे रिश्वत के नोटों पर लगाए गए केमिकल की पुष्टि हुई।

 

यह भी पढ़ें : 

वाहन छोड़ने के बदले मांगी थी 1.50 लाख की रिश्वत 

मामला 18 नवंबर की रात का है। जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर आंचला गिरी (GST Assistant Commissioner Bribery Case) ने माकड़ी में कांकेर के स्क्रैप कारोबारी शोएब रंगरेज का वाहन पकड़ा था। कारोबारी के मुताबिक, वाहन में वैध ई-वे बिल मौजूद था, इसके बावजूद अधिकारी ने तकनीकी कमियां निकालकर 10 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाने की बात कही।

आरोप है कि बाद में 2 लाख रुपये में मामला निपटाने की बात तय हुई। इसमें 50 हजार रुपये सरकारी पेनाल्टी और 1.50 लाख रुपये रिश्वत के रूप में मांगे गए थे। लगातार दबाव बनाए जाने से परेशान होकर कारोबारी ने रायपुर एसीबी में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें :

GST Assistant Commissioner Bribery Case
GST Assistant Commissioner Bribery Case : कांकेर में GST असिस्टेंट कमिश्नर 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, छापे के दौरान नाली में फेंके नोट

 

Contents
  • वाहन छोड़ने के बदले मांगी थी 1.50 लाख की रिश्वत 
  • रिश्वत लेते ही एसीबी ने बिछाए जाल में दबोचा : GST Assistant Commissioner Bribery Case
  • कारोबारी ने सुनाई आपबीती, दोनों धाराएं गैर-जमानती

रिश्वत लेते ही एसीबी ने बिछाए जाल में दबोचा : GST Assistant Commissioner Bribery Case

शिकायत का सत्यापन करने के बाद शनिवार को एसीबी ने जाल बिछाया। शाम करीब 3:30 बजे आंचला गिरी अपने किराए के मकान के बाहर गेट पर मौजूद थीं। इसी दौरान उनके मध्यस्थ सीए इमरान मेमन वहां पहुंचे और 500-500 रुपये के नोटों की गड्डी के रूप में कुल 1.50 लाख रुपये उन्हें सौंप दिए।

रकम लेते ही आसपास तैनात एसीबी की टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद उनके हाथों की जांच की गई, जिसमें केमिकल के निशान मिले। टीम ने अधिकारी के आवास की तलाशी भी शुरू की। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई।

यह भी पढ़ें :

कारोबारी ने सुनाई आपबीती, दोनों धाराएं गैर-जमानती

शिकायतकर्ता शोएब रंगरेज ने बताया कि उनके वाहन में करीब 3 लाख रुपये का स्क्रैप था और सभी वैध दस्तावेज मौजूद थे। इसके बावजूद अधिकारी ने 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की धमकी दी। शोएब के अनुसार, उन्होंने अधिकारी से कहा था कि इस मामले (GST Assistant Commissioner Bribery Case) में कार्रवाई करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है, लेकिन अधिकारी ने कथित तौर पर जवाब दिया कि वह कुछ भी कर सकती हैं। इसके बाद 50 हजार रुपये सरकारी पेनाल्टी और 1.50 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई।

एसीबी के डीएसपी रमेश मरकाम ने बताया कि दोनों आरोपियों के हाथों में रंग पाया गया है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है और आवास की तलाशी ली जा रही है।

वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की दोनों धाराएं गैर-जमानती हैं। धारा 7 में न्यूनतम 3 साल और अधिकतम 7 साल तक की सजा हो सकती है, जबकि धारा 12 के तहत भी अधिकतम 7 साल की सजा का प्रावधान है।

ख़बरें और भी हैं :

Raigarh Elephant Attack : रायगढ़ में हाथियों का कहर, 16 किसानों की धान फसल बर्बाद, जिले में घूम रहे 105 हाथी
PM Awas Yojna Bilaspur : 50 हजार परिवारों के सिर पर आई पक्की छत, न्यायधानी ने रचा इतिहास
BIG BREAKING: मुख्यमंत्री साय कैबिनेट में शामिल हुए तीन नए मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Balod News : नशे पर पंचायत का बड़ा वार, सेवन पर 3500 और बनाने पर 35 हजार जुर्माना
Shankaracharya Avimukteshwaranand  : शंकराचार्य का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- ‘डबल इंजन नहीं, केंद्र की बोगी बन गया है 36गढ़

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

GST Assistant Commissioner Bribery Case
GST Assistant Commissioner Bribery Case : कांकेर में GST असिस्टेंट कमिश्नर 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, छापे के दौरान नाली में फेंके नोट

GST Assistant Commissioner Bribery Case : एसीबी के…

Balod Paddy Procurement Halted
Balod Paddy Procurement Halted : बारिश ने रोकी धान खरीदी की रफ्तार, बालोद के 161 केंद्रों पर लटके ताले; 800 से ज्यादा किसानों को लौटना पड़ा खाली हाथ

Balod Paddy Procurement Halted : कृषि विभाग के…

Balod Beedi Dispute Robbery
Balod Beedi Dispute Robbery : बीड़ी नहीं देने पर युवक से मारपीट कर 10 हजार रुपए लूटे, बालोद में चार आरोपी गिरफ्तार

Balod Beedi Dispute Robbery : संदेहियों से पूछताछ…

Land Settlement Issue
Land Settlement Issue : कोंडागांव में 100 साल से अधूरा भूमि बंदोबस्त, पटवारियों की हड़ताल के समर्थन में उतरे मोहन मरकाम

Land Settlement Issue : मोहन मरकाम ने कहा…

Police Action Against Tobacco Sellers
Police Action Against Tobacco Sellers : कोरबा में स्कूल-कॉलेज के पास तंबाकू बेचने पर 15 दुकानदारों पर कार्रवाई

Police Action Against Tobacco Sellers : पुलिस ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?