CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balod News : नशे पर पंचायत का बड़ा वार, सेवन पर 3500 और बनाने पर 35 हजार जुर्माना

Balod News : नशे पर पंचायत का बड़ा वार, सेवन पर 3500 और बनाने पर 35 हजार जुर्माना

By Newsdesk Admin
08/08/2026
Share
Balod News : नशे पर पंचायत का बड़ा वार, सेवन पर 3500 और बनाने पर 35 हजार जुर्माना
Balod News : नशे पर पंचायत का बड़ा वार, सेवन पर 3500 और बनाने पर 35 हजार जुर्माना

सीजी भास्कर, 8 अगस्त 2026 : नशे के खिलाफ ग्रामीणों ने ऐसा सख्त फैसला लिया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा (Balod News ) छेड़ दी है। गांव को पूरी तरह नशामुक्त बनाने के लिए ग्रामसभा में शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन, निर्माण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना लगाने के साथ ही सूचना देने वालों को इनाम देने का भी प्रावधान किया गया है।

Contents
  • नशा किया तो 3500, बनाया तो 35 हजार
  • बालोद के इस गांव में लिया गया फैसला
  • युवाओं को नशे से बचाना मुख्य लक्ष्य
  • महिलाओं और बच्चों को मिलेगी राहत
  • आसपास के गांव भी ले रहे प्रेरणा

 

यह भी पढ़ें : Arun Pannalal : भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बढ़ी मुश्किलें, जमानत खारिज होने के बाद जेल भेजे गए अरुण पन्नालाल

 

नशा किया तो 3500, बनाया तो 35 हजार

ग्रामसभा में तय नियमों के मुताबिक घर में शराब या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते पकड़े जाने पर 3500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं अवैध शराब या नशीला पदार्थ बनाने पर 35 हजार रुपये का जुर्माना तय किया गया है। इतना ही नहीं, नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी देने वाले मुखबिर को 5 हजार रुपये का नकद इनाम भी दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : CG TET Deadline 2028 : छत्तीसगढ़ के 75 हजार शिक्षकों पर बड़ा संकट, 31 अगस्त तक TET पास करना जरूरी

 

बालोद के इस गांव में लिया गया फैसला

यह मामला बालोद जिले के वनांचल क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुरडोंगर (मरकाटोला) का है। ग्रामीणों ने ग्रामसभा में सर्वसम्मति से नशे के खिलाफ यह फैसला लिया है। निर्णय की प्रति एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ और थाना प्रभारी को भी सौंप दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सख्ती से गांव में शांति और सामाजिक माहौल बेहतर होगा।

 

 

यह भी पढ़ें : DFO Transfer : वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 IFS अधिकारियों की नई पोस्टिंग, देखें पूरी जानकारी

 

युवाओं को नशे से बचाना मुख्य लक्ष्य

ग्राम पंचायत के उप सरपंच किशोर कुमार साहू ने बताया कि नशे की वजह से गांव में आए दिन पारिवारिक विवाद और मारपीट की घटनाएं होती थीं। इसका सबसे ज्यादा असर युवा पीढ़ी पर पड़ रहा था। इसी को रोकने के लिए ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है। उनका कहना है कि इस पहल का उद्देश्य केवल जुर्माना लगाना नहीं, बल्कि गांव को आदर्श और नशामुक्त बनाना है।

 

 

यह भी पढ़ें : Rishabh Pant Land Request : जमीन के लिए ऋषभ पंत ने CM धामी से लगाई गुहार, मुख्यमंत्री ने दिया ये जवाब…

 

महिलाओं और बच्चों को मिलेगी राहत

वरिष्ठ नागरिक सोमेश कुमार मरकाम ने कहा कि नशे के कारण परिवार की मेहनत की कमाई बर्बाद हो रही थी। अब प्रतिबंध लगने से परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है। शिक्षक संजय कुमार बारले ने कहा कि शराब की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ती थी। नशे पर रोक लगने से घरेलू विवाद कम होने और गांव का माहौल शांत होने की उम्मीद है।

 

 

यह भी पढ़ें : CG B.Ed Admission 2026 : बीएड-डीएलएड में एडमिशन का बड़ा मौका, आज से काउंसलिंग शुरू, देखें तारीखें

 

आसपास के गांव भी ले रहे प्रेरणा

ग्रामीणों की इस पहल का असर अब आसपास के इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। सुरडोंगर के फैसले (Balod News) से आसपास के वनांचल क्षेत्रों के गांव भी नशामुक्ति अभियान चलाने पर विचार कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखा जा सके।

 

यह भी पढ़ें :  Salman Khan Police Security : सलमान खान के घर के बाहर तैनात कांस्टेबल की अचानक मौत 

गांजा तस्कर की करोड़ों की संपत्ति जब्त: पत्नी, मां और बेटे के नाम खरीदी थीं 16 प्रॉपर्टी
EOW-ACB Raid Rajnandgaon : दीपावली से पहले सराफा कारोबारी की दुकान पर ईओडब्ल्यू-एसीबी की दबिश
Fire Safety Chhattisgarh : हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट; कोचिंग, मॉल और होटलों की जांच तेज
Jhabu Ash Dam Breach : झाबू राखड़ बांध फूटा, रिकॉर्ड डिमांड के बीच बिजली उत्पादन घटा
भिलाई नेहरू नगर में फिजियोथैरेपिस्ट से मारपीट, टेंट में कार फंसने से उपजा विवाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tomato Farming : ड्रिप और मल्चिंग का कमाल, महिला किसान ने 1.20 हेक्टेयर से कमाए 10 लाख
Tomato Farming : ड्रिप और मल्चिंग का कमाल, महिला किसान ने 1.20 हेक्टेयर से कमाए 10 लाख

कभी खेती (Tomato Farming) को केवल गुजर-बसर का…

Analog Paneer
Analog Paneer : एनालॉग पनीर पर शिकंजा तेज, खाद्य विभाग की जांच में कई जगह मिली खामियां

छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर के उत्पादन और बिक्री…

Nandghat-Mungeli Four Lane : 138 करोड़ से बनेगी फोरलेन सड़क, नांदघाट-मुंगेली मार्ग को मिली मंजूरी
Nandghat-Mungeli Four Lane : 138 करोड़ से बनेगी फोरलेन सड़क, नांदघाट-मुंगेली मार्ग को मिली मंजूरी

नांदघाट से मुंगेली के बीच सफर करने वाले…

Murder Case
Murder Case : सिर पर पत्थर से वार के बाद युवक की मौत, रात के हमले ने लिया खतरनाक मोड़

सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के सतनामी पारा कोटा…

CG Teacher Transfer : शिक्षा विभाग ने जारी की तबादला सूची, 700 शिक्षकों का ट्रांसफर, 400 नाम कटे
CG Teacher Transfer : शिक्षा विभाग ने जारी की तबादला सूची, 700 शिक्षकों का ट्रांसफर, 400 नाम कटे

प्रदेश के शिक्षकों के लंबे समय से इंतजार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?