सीजी भास्कर, 07 अक्टूबर । रियलिटी शो ‘एमएक्स ओरिजिनल राइज एंड फॉल सीजन 2’ को अपना विजेता मिल गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की मेजबानी वाले इस शो में शहजाद पूनावाला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। (Rise and Fall Season 2 Winner)
उन्होंने 15 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़कर न सिर्फ चमचमाती ट्रॉफी जीती, बल्कि 35 लाख रुपये की इनामी राशि भी अपने नाम की।
वहीं, टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि गौतम गुलाटी को सेकंड रनर-अप घोषित किया गया। कई हफ्तों तक चले इस मुकाबले में रणनीति, आपसी टकराव और बदलते समीकरणों के बीच शहजाद ने आखिरकार बाजी मार ली।
यह भी पढ़ें :
ग्रैंड फिनाले में दिखा जबरदस्त रोमांच : Rise and Fall Season 2 Winner
शो का ग्रैंड फिनाले काफी शानदार रहा। टॉप-6 फाइनलिस्ट्स ने स्टेज पर दमदार परफॉर्मेंस दी। इसके साथ ही पुराने कंटेस्टेंट्स की वापसी ने भी दर्शकों को शो के पुराने पलों की याद दिलाई।
मशहूर कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने अपने मजाकिया अंदाज से फिनाले में मनोरंजन का तड़का लगाया। वहीं, फाइनलिस्ट्स के परिवार वालों की मौजूदगी ने माहौल को भावुक बना दिया।
हालांकि, मुकाबले के बीच एलिमिनेशन का दौर भी जारी रहा। ‘फॉर्च्यून फ्लोर पिरामिड’ चैलेंज में पिछड़ने के कारण निहारिका तिवारी को शो से बाहर होना पड़ा। उनके एलिमिनेशन के बाद मुकाबला टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच सिमट गया।
यह भी पढ़ें :

स्वरा भास्कर और करण पटेल का सफर खत्म
टॉप-5 में पहुंचने के बाद ट्रॉफी के लिए मुकाबला और दिलचस्प हो गया। इसी दौरान टावर की लाइट्स लाल हो गईं, जो एलिमिनेशन का संकेत था।
इसके बाद शो (Rise and Fall Season 2 Winner) में मजबूत रणनीतिकार माने जाने वाले करण पटेल और अपनी बेबाक राय के लिए चर्चा में रहने वाली स्वरा भास्कर को बाहर होना पड़ा।
दोनों के एलिमिनेशन के बाद शो को अपने टॉप-3 फाइनलिस्ट मिल गए। इनमें शहजाद पूनावाला, प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी शामिल थे।
यह भी पढ़ें :
वोटिंग में डेडलॉक, पूर्व कंटेस्टेंट्स ने चुना विजेता
फिनाले का सबसे रोमांचक पल तब आया, जब टॉप-3 के बीच विजेता चुनने के लिए वोटिंग कराई गई। वोटिंग के दौरान मुकाबला बराबरी यानी डेडलॉक पर पहुंच गया।
इसके बाद शो के पुराने कंटेस्टेंट्स को अंतिम फैसला करने की जिम्मेदारी दी गई। उनके वोटों और फैसले के आधार पर गौतम गुलाटी तीसरे स्थान पर रहे।
आखिरी मुकाबला शहजाद पूनावाला और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच हुआ। इसमें शहजाद ने प्रियंका को पीछे छोड़ते हुए सीजन 2 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
यह भी पढ़ें :
जीत के बाद क्या बोले शहजाद पूनावाला?
विजेता बनने के बाद शहजाद पूनावाला ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ जीतना उनके लिए ऐसा अनुभव है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
उन्होंने बताया कि टावर की ऊंचाइयों से लेकर बेसमेंट की चुनौतियों तक उनका सफर आसान नहीं रहा। हर परिस्थिति में उन्हें खुद को ढालना पड़ा। कई बार मन में संदेह भी आया, लेकिन उन्हें हमेशा भरोसा था कि वह यह खिताब जीत सकते हैं।
शहजाद ने इस सफर के लिए शो (Rise and Fall Season 2 Winner) के मेकर्स, प्राइम वीडियो और बनिजय एशिया का आभार भी जताया।
इस तरह कई हफ्तों के रोमांचक मुकाबले के बाद शहजाद पूनावाला ने ‘राइज एंड फॉल 2’ का खिताब जीतकर अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली।
यह भी पढ़ें :
ख़बरें और भी हैं :



