सीजी भास्कर, 07 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। सतनाम चौक पर दो कारों और एक ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि कारों में फंसे लोगों को दरवाजे तोड़कर बाहर निकालना पड़ा। (Bemetara Road Accident)
यह भी पढ़ें : Bemetara Road Accident : स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, दर्दनाक मौत

दो कारों और ट्रैक्टर की टक्कर में दो लोगों की मौत : Bemetara Road Accident
जानकारी के मुताबिक, रात करीब 3:35 बजे नवागांव से लौट रहा एक परिवार कार में सवार था। इसी दौरान बेमेतरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में परिवार की कार में आगे बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी कार में सवार वाइस उर्फ लक्की देशलहरे ने भी दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार कार ने पहले दो कारों को टक्कर मारी। इसके बाद ट्रैक्टर को टक्कर मारते हुए एक मकान की दीवार से जा भिड़ी। हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
यह भी पढ़ें : Exam Paper Leak : आईजीकेवी में परीक्षा का पेपर लीक, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार
बेमेतरा पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी
मौके पर पहुंचे लोगों और एंबुलेंस चालक की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि कार चालक के नशे में होने की आशंका है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल पुलिस हादसे (Bemetara Road Accident) की जांच कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें : PM E-Bus Scheme 2026 : दुर्ग-भिलाई को मिलेंगी 50 ई-बसें, संचालन की तैयारी तेज
ख़बरें और भी हैं :Road Accident : सरगुजा में कार की टक्कर से नाबालिग की मौत, शिव को जल चढ़ाने जा रहे थे दो दोस्त


