सीजी भास्कर, 6 नवंबर। दीपावली के त्योहार को देखते हुए बिलासपुर में मिठाइयों की गुणवत्ता जांचने खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान (Food Safety Inspection) तेज कर दिया है। गुरुवार को टीम ने चार खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान श्री बालाजी स्वीट्स एंड नमकीन से बेसन के लड्डू और खोवा के नमूने लिए गए।

तीन प्रतिष्ठानों से लिए गए खोवा के सैंपल Food Safety Inspection
जांच के दौरान बालाजी स्वीट्स से बेसन लड्डू और खोवा के सैंपल लिए गए। वहीं विनायक मावा फर्म और मनोज गुप्ता के प्रतिष्ठान से भी खोवा के नमूने लिए गए। न्यू दिल्ली स्वीट्स सहित अन्य दुकानों का भी निरीक्षण किया गया।
साफ-सफाई में मिली कमियां
निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों में साफ-सफाई और खाद्य सामग्री के रखरखाव में कमियां (Food Safety Inspection) सामने आईं। इस पर संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना जारी करने की अनुशंसा की गई है।
यह भी पढ़ें…Chit Fund Fraud : चिटफंड कंपनी की संचालक और CEO को 10-10 साल की सजा, 1-1 लाख रुपये का जुर्माना
जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट में मिलावट या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें…Firecracker Seizure : रायगढ़ में सड़क किनारे पटाखे बेचने पर कार्रवाई, प्रशासनिक टीम ने जब्त किया सामान
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दीपावली के दौरान मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।
खबरें और भी हैं…Bijapur Naxal : कर्रेगुट्टा हिल्स में नक्सलियों का बड़ा जखीरा बरामद, जंगल में छिपाकर रखे थे 711 ग्रेनेड लॉन्चर सेल


