CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Food Department Raid : रायपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिलावटी मिठाई और गंदगी के बीच बन रही थी ब्रेड; 3 दुकानों के लाइसेंस निलंबित

Raipur Food Department Raid : रायपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिलावटी मिठाई और गंदगी के बीच बन रही थी ब्रेड; 3 दुकानों के लाइसेंस निलंबित

By Newsdesk Admin
01/11/2026
Share
Raipur Food Department Raid
Raipur Food Department Raid : रायपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिलावटी मिठाई और गंदगी के बीच बन रही थी ब्रेड; 3 दुकानों के लाइसेंस निलंबित

सीजी भास्कर, 01 नवम्बर। त्योहारों के दौरान बाजार में मिलावटी और खराब खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को रायपुर में चार स्थानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान कहीं मिठाई बनाने के लिए रखे दूध में कीड़े मिले, तो कहीं ब्रेड फैक्ट्री में चूहे घूमते दिखाई दिए। कार्रवाई के दौरान तीन दुकानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। इसके अलावा बड़ी मात्रा में मिठाई, दूध और ब्रेड नष्ट कराई गई, जबकि एक गोदाम से हजारों किलो खाद्य सामग्री जब्त की गई। (Raipur Food Department Raid )

Contents
  • चार ठिकानों पर मिलीं गंभीर अनियमितताएं
  • काजू कतली में मूंगफली और खोवा बर्फी में सूजी की आशंका
  • दूषित खाद्य सामग्री से पेट और किडनी को खतरा : Raipur Food Department Raid

 

यह भी पढ़ें : Raipur Municipal Corporation Fine : रायपुर में गंदगी फैलाने वाले मिठाई कारखाने पर गिरी गाज, नगर निगम ने वसूला 10 हजार का जुर्माना, आयुक्त के निर्देश पर हुई बड़ी कार्रवाई

 

 

चार ठिकानों पर मिलीं गंभीर अनियमितताएं

खाद्य विभाग की टीम ने बीरगांव स्थित खत्री स्वीट्स, रामकृष्ण अस्पताल के पास अग्रवाल मिठाई वाला, समता कॉलोनी स्थित ब्रेड बास्केट और कमल विहार स्थित कृष्णा स्वीट्स में जांच की।

खत्री स्वीट्स में मिठाई बनाने के लिए रखे दूध में कीड़े तैरते मिले। मिठाइयों की गुणवत्ता भी संदिग्ध पाई गई। टीम ने करीब 80 लीटर दूध, 3 किलो केक और 20 किलो चमचम सहित अन्य सामग्री नष्ट कराई। दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।

अग्रवाल मिठाई वाला में मिठाई बनाने वाली जगह का फर्श गंदा मिला। यहां से 100 किलो बालूशाही, 25 किलो रसगुल्ला, 10 किलो काजू खोवा, 5 किलो दूध खोवा और 25 किलो खोवा-काजू नष्ट कराया गया। इस दुकान का लाइसेंस भी निलंबित (Raipur Food Department Raid ) किया गया।

समता कॉलोनी में लक्ष्मी फूड प्रोडक्ट्स के नाम से संचालित ब्रेड बास्केट में ब्रेड बनाने की जगह चूहे घूमते मिले। स्टोर रूम में भी गंदगी पाई गई। टीम ने करीब 80 किलो ब्रेड नष्ट कराई और खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया।

वहीं, कमल विहार स्थित कृष्णा स्वीट्स बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित मिला। यहां से 720 किलो डिलीशियस स्वीट्स, 112 किलो मैसूर पाक और 2500 किलो कुंदा जब्त किया गया। कुंदा और मैसूर पाक के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : Bilaspur Sweet Shop Raid : गंदगी के बीच बन रही थी बर्फी, श्रीराम स्वीट्स पर कार्रवाई

Raipur Food Department Raid
Raipur Food Department Raid : रायपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिलावटी मिठाई और गंदगी के बीच बन रही थी ब्रेड; 3 दुकानों के लाइसेंस निलंबित

 

काजू कतली में मूंगफली और खोवा बर्फी में सूजी की आशंका

खत्री स्वीट्स में जांच के दौरान अधिकारियों को काजू कतली में काजू की जगह मूंगफली इस्तेमाल किए जाने का संदेह हुआ। वहीं, खोवा बर्फी में खोवा के साथ सूजी मिलाने और मिठाई में शक्कर की जगह ग्लूकोज का घोल इस्तेमाल करने की आशंका भी जताई गई। अधिकारियों ने काजू, बूंदी, शक्कर और मिल्क केक के नमूने जांच (Raipur Food Department Raid ) के लिए लिए हैं।

हालांकि, इन मिलावट संबंधी आशंकाओं की पुष्टि प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि मिठाइयों में किन सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया था।

 

यह भी पढ़ें : Adulterated Paneer Seizure : मिलावटी पनीर पर बड़ा एक्शन, 14.63 लाख का पनीर जब्त

दूषित खाद्य सामग्री से पेट और किडनी को खतरा : Raipur Food Department Raid

विशेषज्ञों के मुताबिक, दूषित पानी और मक्खियों के संपर्क में आने वाले खाद्य पदार्थों से टाइफाइड और बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा रहता है। इससे पेट और आंतों पर असर पड़ सकता है। चूहों की गंदगी से लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण फैलने की आशंका रहती है, जिससे बुखार, उल्टी, पीलिया और किडनी को नुकसान हो सकता है।

सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र नायक के अनुसार, मिठाइयों में शक्कर की जगह ग्लूकोज का घोल मिलाना भी स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय है। इससे खासकर डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर बढ़ सकता है और किडनी, हृदय तथा आंखों पर असर पड़ सकता है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक दीपक अग्रवाल ने कहा कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में मिली अनियमितताओं पर तत्काल कार्रवाई की गई है। नमूनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

ख़बरें और भी हैं : Bipasha Basu Protein Worm : प्रोटीन पाउडर में कीड़े मिलने का दावा, बिपाशा ने IAS तुकाराम मुंडे को टैग कर मांगी मदद

Korba Bike Accident : तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, 2 नाबालिगों की मौके पर मौत
Karwa Chauth 2025 Moonrise Time : कब दिखेगा चांद? जानें आपके शहर का सही चंद्रोदय समय
BJP Morcha List Dhamtari : धमतरी जिला भाजपा ने किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा के पदाधिकारियों की सूची जारी की
Wild Boar Rescue Korba : 6 जंगली सूअर कुएं में गिरे, वन विभाग ने एक घंटे में रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला
CG News 🛑 अजब प्रेम कहानी, सक्ती जिले की CHO ने खुद के अपहरण की रची साजिश 🛑 बॉयफ्रेंड संग मर्जी से भागी और घर पर भाई को फिरौती के लिए करवाया कॉल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Fire Audit Rules : छत्तीसगढ़ में बदलेंगे फायर ऑडिट के नियम, हाई रिस्क इमारतों की जांच करेगा विभाग
Chhattisgarh Fire Audit Rules : छत्तीसगढ़ में बदलेंगे फायर ऑडिट के नियम, हाई रिस्क इमारतों की जांच करेगा विभाग

छत्तीसगढ़ में फायर ऑडिट व्यवस्था (Chhattisgarh Fire Audit…

Prakash Raj Political Statements : प्रकाश राज को बेबाक राजनीतिक बयानों की चुकानी पड़ी कीमत, कई फिल्मों और विज्ञापनों से हुए बाहर
Prakash Raj Political Statements : प्रकाश राज को बेबाक राजनीतिक बयानों की चुकानी पड़ी कीमत, कई फिल्मों और विज्ञापनों से हुए बाहर

अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj Political Statements) अपने…

Raipur Cancer Surgery : दिल की प्रमुख धमनियों से चिपकी थी कैंसर की गांठ, डॉक्टरों ने 4 घंटे की जटिल सर्जरी कर बचाई मरीज की जान
Raipur Cancer Surgery : दिल की प्रमुख धमनियों से चिपकी थी कैंसर की गांठ, डॉक्टरों ने 4 घंटे की जटिल सर्जरी कर बचाई मरीज की जान

रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में डॉक्टरों ने एक…

Chhattisgarh Tax Devolution : दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिले 3,602 करोड़, विकास कार्यों और योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
Chhattisgarh Tax Devolution : दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिले 3,602 करोड़, विकास कार्यों और योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को…

Durg Court Bike Accident Case : बेटे को बिना लाइसेंस दी बाइक तो पिता भी पहुंचे जेल, बेटे को 5 साल और पिता को 3 महीने की सजा
Durg Court Bike Accident Case : बेटे को बिना लाइसेंस दी बाइक तो पिता भी पहुंचे जेल, बेटे को 5 साल और पिता को 3 महीने की सजा

बच्चों को बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन देना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?