CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Korba Bike Accident : तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, 2 नाबालिगों की मौके पर मौत

Korba Bike Accident : तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, 2 नाबालिगों की मौके पर मौत

By Newsdesk Admin
05/09/2026
Share
Korba Bike Accident
Korba Bike Accident : तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, 2 नाबालिगों की मौके पर मौत

सीजी भास्कर, 05 सितम्बर। कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र के लिटियाखार गांव में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिग लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। (Korba Bike Accident)

Contents
  • हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस : Korba Bike Accident
  • बिना हेलमेट बाइक चलाने की बात सामने आई
  • सुबह कराया गया दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम : Korba Bike Accident

जानकारी के मुताबिक करण चौहान (16) बाइक चला रहा था, जबकि राजा नेटी (14) पीछे बैठा था। दोनों तिवरता से लिटियाखार की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें : Road Accident : तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर मौत

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस : Korba Bike Accident

दुर्घटना के बाद आसपास के लोग और राहगीर मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों परिवारों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हीरो डीलक्स बाइक क्रमांक CG 12 BQ 4982 को अपने कब्जे में ले लिया है।

 

यह भी पढ़ें : Bhilai Road Accident : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, भिलाई में दो युवकों की दर्दनाक मौत

Korba Bike Accident
Korba Bike Accident : तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, 2 नाबालिगों की मौके पर मौत

बिना हेलमेट बाइक चलाने की बात सामने आई

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों नाबालिग बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : BMW Stunt : तेज रफ्तार गाड़ी की छत से युवती का नाच बना मुसीबत, वीडियो फैलते ही पुलिस ने दबोचा युवक

सुबह कराया गया दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम : Korba Bike Accident

देर रात होने के कारण दोनों शवों को अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। शनिवार सुबह पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नाबालिगों को वाहन चलाने न दें और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट समेत सभी यातायात नियमों का पालन करें।

 

यह भी पढ़ें : NH-30 Bastar Road Accident : NH-30 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत

हिरोइन बनने का बुखार…! भिलाई से मुम्बई निकलीं-नागपुर में पकड़ीं गईं लड़कियां
IIT Bhilai Expansion : छत्तीसगढ़ को मिला विकास का नया आयाम, पीएम मोदी ने IIT भिलाई विस्तार को दी हरी झंडी
Former Naxals Politics : आत्मसमर्पित नक्सलियों की सियासी एंट्री की तैयारी, बस्तर की 12 सीटों पर नजर
Fight in bhilai : भिलाई में बार के बाहर दो भाइयों पर हमला, बीयर बोतल फोड़ी, पटक-पटककर पीटा, Video
“छत्तीसगढ़ में मेरे नाम का गलत इस्तेमाल” – एक्ट्रेस सनी लियोनी ने X पर कहा, अब तक महतारी वंदन योजना के 15 हजार फॉर्म रिजेक्ट, अपात्र लोगों से होगी रिकवरी भी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Youth Congress Election : 3.95 लाख रजिस्ट्रेशन, फीस जमा करने वाले सिर्फ 47%
Youth Congress Election : 3.95 लाख रजिस्ट्रेशन, फीस जमा करने वाले सिर्फ 47%

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के डिजिटल संगठन चुनाव (Youth…

Korba Bike Accident
Korba Bike Accident : तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, 2 नाबालिगों की मौके पर मौत

Korba Bike Accident :पुलिस ने लोगों से अपील…

Chhattisgarh Janmashtami Celebration : जन्माष्टमी पर भक्ति में डूबा छत्तीसगढ़, मंदिरों में उमड़ी भीड़; रायपुर में लगा एक किमी लंबा जाम

Chhattisgarh Janmashtami Celebration :जन्माष्टमी के आयोजनों के कारण…

CGPSC भर्ती घोटाले की जांच तेज, ED ने 30 लोगों को भेजा नोटिस; 3 करोड़ से ज्यादा की कथित वसूली की पड़ताल

प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती…

वार्ड बॉय की नौकरी के नाम पर 6 लाख की ठगी का आरोप, निष्कासित भाजपा नेता और बेटे पर FIR

बलौदाबाजार में वार्ड बॉय की नौकरी दिलाने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?