CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Road Accident : तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बीएसपी कर्मचारी की मौत

Bhilai Road Accident : तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बीएसपी कर्मचारी की मौत

By Newsdesk Admin
21/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 21 जुलाई। भिलाई में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सेक्टर-5 स्थित जेपी चौक के पास हुए सड़क हादसे में भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। (Bhilai Road Accident)

Contents
  • भीषण टक्कर से मौके पर ही मौत : Bhilai Road Accident
  • आरोपी चालक की तलाश जारी : Bhilai Road Accident

मृतक की पहचान खुर्सीपार निवासी श्याम राव के रूप में हुई है, जो भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, सोमवार को वह अपने दो साथियों के साथ मरोदा स्थित ससुराल गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्हें नाइट शिफ्ट में ड्यूटी के लिए जाना था।

यह भी पढ़ें : NH-30 Bastar Road Accident : NH-30 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत

 

Bhilai Road Accident
Bhilai Road Accident : तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बीएसपी कर्मचारी की मौत

भीषण टक्कर से मौके पर ही मौत : Bhilai Road Accident

देर रात तीनों युवक एक ही बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-5 के जेपी चौक के पास तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्याम राव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार पति–पत्नी को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत, चालक हुआ फरार, पुलिस मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

आरोपी चालक की तलाश जारी : Bhilai Road Accident

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

यह भी पढ़ें : छावनी चौक पर कार को हाईवा ने मारी ठोकर, वैशाली नगर के पिता-पुत्र बाल बाल बचे, वाहन क्षतिग्रस्त

पुलिस का कहना है कि मामलेकी जांच जारी है और फरार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों का इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें : बेलगाम हाईवा : शादी से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, 7 की मौत, 13 घायल भेजे गए अस्पताल, गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम

ख़बरें और भी हैं : रायपुर-कोरबा हाईवे पर दर्दनाक दुर्घटना, ट्राला चालक की मौके पर मौत

पत्नी से अफेयर के शक में पुजारी की हत्या
Chhattisgarh Tender Dispute : गुड़ खरीदी में करोड़ों का अतिरिक्त खर्च! टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल
Manager Suspended : धान खरीदी में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, सहायक समिति प्रबंधक निलंबित,
बीएसपी टाउनशिप के समर्थन में घर-घर पहुंचेंगे विधायक, नोटिस पाने वाले परिवारों से करेंगे संवाद
Canal Repair : परसदा-ताड़ीपार नहर मरम्मत के लिए 4.39 करोड़ रूपए की मिली प्रशासकीय स्वीकृति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?