CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बेलगाम हाईवा : शादी से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, 7 की मौत, 13 घायल भेजे गए अस्पताल, गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम

बेलगाम हाईवा : शादी से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, 7 की मौत, 13 घायल भेजे गए अस्पताल, गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम

By Newsdesk Admin
18/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 फरवरी। आज सुबह हाईवा और पिकअप वैन की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना मध्यप्रदेश के भिंड जिले में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं, जो शादी समारोह के बाद अपने घर लौट रही थीं। इस हादसे ने पूरे परिवार को गमगीन कर दिया है। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। भिंड कलेक्टर ने कहा कि सभी घायलों को उचित इलाज दिया जा रहा है और मृतकों के परिजनों को सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।

आपको बता दें कि आज सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई जिसमें तेज रफ्तार हाईवा और पिकअप वैन के बीच टक्कर से 7 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। हादसा देहात थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 719 पर जवाहरपुरा गांव के पास हुआ, जब कुछ लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना सुबह करीब 5 बजे हुई। कुछ लोग वैन में सवार थे जबकि कुछ सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने बेकाबू होकर उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार जवाहरपुरा निवासी राकेश बंसल के बेटे की शादी थी। शादी में भात लेकर शहर के भवानीपुरा से रिश्तेदार आए थे। सुबह पांच बजे सभी लोग लोडिंग वाहन में घर जाने के लिए बैठ रहे थे तभी इटावा की तरफ से हाईवा तेजी से आया और लोडिंग वाहन को रौंद दिया। हादसे में 45 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी ओमप्रकाश जाटव, 20 वर्षीय हेमलता पत्नी प्रद्युम्न जाटव, 25 वर्षीय प्रद्युम्न पुत्र काशीराम जाटव, 22 वर्षीय अरुण पुत्र वीरेंद्र कौशल और एक महिला समेत अन्य की पहचान नहीं हो पाई है। इस भीषण हादसे के बाद स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने हाईवे पर चक्का जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे भिंड जिले के एसपी असित यादव और अन्य अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। हादसे के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया लेकिन पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।

लकड़ी समझ कर पास पहुंचे तो निकला 10 फीट का 4 क्विंटल वजनी विशाल मगरमच्छ
IPL Playoffs Scenario : रोचक हुई प्लेऑफ की जंग… अब 8 टीमें रेस में, नई टीम जीत सकती है खिताब
NGO scam in Chhattisgarh: मंत्री और 7 IAS पर 15 साल तक करोड़ों का खेल, हाईकोर्ट ने दी CBI जांच की हरी झंडी
Madras High Court : हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से बच्चों के लिए ऑस्ट्रेलिया की तरह नए कानून लाने पर विचार करने कहा
Bus Accident Mungeli: खराब सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, कई लोग घायल, सड़क व्यवस्था पर उठे सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Satellite Connectivity : अब जंगल और पहाड़ों में भी नहीं टूटेगा संपर्क, बिना टावर मोबाइल चलाने की बड़ी तैयारी

सीजी भास्कर, 18 मई। देश में मोबाइल नेटवर्क…

Canal Road : नई सड़क परियोजना से बढ़ी लोगों की चिंता, हजारों परिवारों में बेघर होने का डर

सीजी भास्कर, 18 मई। रायपुर के पचपेड़ी नाका…

Dam Accident : डूबते बच्चे को बचाने पानी में उतरा युवक, बाहर आया तो हर किसी की आंखें नम थीं

सीजी भास्कर, 18 मई। बिलासपुर जिले में रविवार…

Security Jobs
Security Jobs : युवाओं के लिए नौकरी पाने का बड़ा मौका, सीधे इंटरव्यू से होगी भर्ती, मिलेगी 37 हजार तक सैलरी

सीजी भास्कर, 18 मई। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले…

Amit Shah Tamarind Center
Amit Shah Tamarind Center : बस्तर पहुंचकर अमित शाह ने चखी इमली, स्वाद लेते ही कही ऐसी बात जिसकी होने लगी चर्चा

सीजी भास्कर, 18 मई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराज्य

Congress District President appointed : Video कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूछ कर बनाएगी जिलाध्यक्ष, पर्यवेक्षकों का 8 दिन ताबड़तोड़ दौरा

04/10/2025
देश-दुनियामनोरंजन

Saif Ali Khan Case: सैफ अली खान के घर से मिले फिंगर प्रिंट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, कई सच आए सामने

15/04/2025
Bhandara Sand Mafia Attack
देश-दुनिया

Bhandara Sand Mafia Attack : अवैध रेत माफिया ने SDM की गाड़ी को मारी टक्कर, बोलेरो से पलटा दी सरकारी कार — बाल-बाल बची अफसर और उनके पति की जान

10/10/2025
Student Suicide
अपराधदेश-दुनिया

Student Suicide : फांसी के फंदे पर लटकी मिली छात्रा, दीवार पर लिखा था – सब मरोगे

06/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?