सीजी भास्कर, 20 नवम्बर । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्कूली बच्चों का कथित तौर पर नशा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। वायरल वीडियो में कक्षा 9वीं के सात विद्यार्थी नशा करते नजर आ रहे हैं। इनमें दो छात्राएं और पांच छात्र शामिल बताए जा रहे हैं। (School Students Drug Video Viral)
वायरल वीडियो में दो छात्राएं और पांच छात्र शामिल बताए गए
मामला (School Students Drug Video Viral) पाली ब्लॉक के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोरबी धतूरा का है। बताया जा रहा है कि वीडियो 14 नवंबर का है, जब बच्चे स्कूल के समय पढ़ाई छोड़कर बाहर चले गए थे। इसी दौरान यह वीडियो बनाया गया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh School Uniform Change : स्कूली बच्चों के यूनिफार्म का रंग बदलेगा, नए सत्र से दिखेगा नया रूप

सातों विद्यार्थियों को TC देने की तैयारी में स्कूल प्रबंधन
वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने सातों विद्यार्थियों को टीसी देने के लिए नोटिस जारी किया है।
वहीं, लोरमी पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस मामले पर कहा कि सरकार घटना का संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि नशा नाश का कारण है और इसके खिलाफ सरकार के साथ समाज को भी जागरूक होने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें : Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक
स्कूली बच्चों में नशे की प्रवृत्ति ने खड़े किए गंभीर सवाल : School Students Drug Video Viral
फिलहाल इस घटना ने स्कूली बच्चों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और उनकी निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें : Raigarh Police Awareness Campaign : स्कूली छात्रों को पुलिस ने पढ़ाया सुरक्षा का पाठ
ख़बरें और भी हैं :Bhilai students assault case : स्कूली छात्रों से मारपीट कर वसूलते थे शराब के लिए पैसे, दो आरोपी गिरफ्तार


