CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai students assault case : स्कूली छात्रों से मारपीट कर वसूलते थे शराब के लिए पैसे, दो आरोपी गिरफ्तार

Bhilai students assault case : स्कूली छात्रों से मारपीट कर वसूलते थे शराब के लिए पैसे, दो आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
15/07/2026
Share
Bhilai students assault case
Bhilai students assault case

सीजी भास्कर, 15 जुलाई। भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में स्कूल आने-जाने वाले छात्रों को रास्ते में रोककर मारपीट करने, गाली-गलौज करने और शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में दो नाबालिगों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल और एक लकड़ी की हॉकी स्टिक जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। (Bhilai students assault case)

Bhilai students assault case
Bhilai students assault case : छात्रों से मारपीट कर वसूलते थे शराब के लिए पैसे

पुलिस के अनुसार, मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। 13 जुलाई की रात स्थानीय निवासी मोहम्मद शब्बीर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ युवक स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को रास्ते में रोककर उनके साथ मारपीट करते हैं, गाली-गलौज करते हैं और शराब पीने के लिए पैसे मांगते हैं। पैसे देने से इनकार करने पर छात्रों को धमकाया जाता था और उनके साथ मारपीट की जाती थी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अगले दिन स्कूल समय के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में जांच की तथा शिकायतकर्ता और पीड़ित छात्रों से आरोपियों की पहचान कराई। जांच में युवराज साहू और शेखर गुप्ता की पहचान सामने आई। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय युवराज साहू और 21 वर्षीय शेखर गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले (Bhilai students assault case) में शामिल दो नाबालिगों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत अलग से कार्रवाई की गई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुनसान स्थानों पर छात्रों को रोककर उन्हें डराते-धमकाते थे और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करते थे। विरोध करने वाले छात्रों के साथ मारपीट भी की जाती थी, जिससे कई बच्चे स्कूल आने-जाने में भय महसूस कर रहे थे।

घटना (Bhilai students assault case)  मदनी मस्जिद के पास मदरसा जोन-02 क्षेत्र की बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल और एक लकड़ी की हॉकी स्टिक बरामद की है। आशंका है कि हॉकी स्टिक का इस्तेमाल छात्रों को डराने-धमकाने के लिए किया जाता था। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : https://cgbhaskar.com/major-action-against-knife-dagger-wielders-in-bhilais-khursipar-axes-also-seized-4-arrested/ 

CG News : चमचमाती सड़कों पर बढ़ रहे रोड एक्सीडेंट 3 साल में 17 हजार से अधिक मौतें 🛑 हाई स्पीड व ड्रिंक ड्राइव सबसे बड़ा कारण, रायपुर जिला टॉप, दुर्ग तीसरे स्थान पर
Furnace Accident : इस्पात संयंत्र में अचानक फैला धुआं, काम कर रहे मजदूरों में मची अफरा तफरी, चार घायल
Chhattisgarh 6 Lane Expressway : 2500 करोड़ की लागत से MP से रायपुर तक बनेगा 6-लेन एक्सप्रेस वे
Chhattisgarh GDP Vision 2047 : छग की जीडीपी 5 लाख करोड़ से बढ़ाकर 75 लाख करोड़ करने का लक्ष्य, सीएम बोले…
Essential Supply Control: अफवाहों पर ब्रेक, जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता पर सरकार की सख्त नजर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?