CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fertilizer Black Marketing : खाद की कालाबाजारी में 68 हजार बोरी जब्त; 11 आरोपी गिरफ्तार

Fertilizer Black Marketing : खाद की कालाबाजारी में 68 हजार बोरी जब्त; 11 आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
01/08/2026
Share
Fertilizer Black Marketing : खाद की कालाबाजारी में 68 हजार बोरी जब्त; 11 आरोपी गिरफ्तार
Fertilizer Black Marketing : खाद की कालाबाजारी में 68 हजार बोरी जब्त; 11 आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 1 अगस्त : छत्तीसगढ़ में किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए कृषि विभाग ने खाद की कालाबाजारी (Fertilizer Black Marketing) के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अब तक प्रदेशभर में 472 स्थानों पर जांच की गई, जिसमें 68 हजार बोरी उर्वरक खाद जब्त की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Contents
  • 68 हजार बोरी खाद जब्त, 11 आरोपी गिरफ्तार
  • बस्तर में रोजगार और आय बढ़ाने पर फोकस
  • गर्मी में धान की जगह दलहन-तिलहन की खेती पर जोर
  • अमानक बीज और खाद बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
  • प्रदेश में 543.4 मिमी बारिश, 83 प्रतिशत बोनी पूरी

यह भी पढ़ें : Kulgam Terror Attack : कुलगाम में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या

68 हजार बोरी खाद जब्त, 11 आरोपी गिरफ्तार

कृषि मंत्री ने बताया कि अभियान के दौरान खाद की कालाबाजारी (Fertilizer Black Marketing) में लिप्त लोगों पर कार्रवाई करते हुए 11 दुकानों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों को निर्धारित दर और गुणवत्ता की खाद उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें : School Headmaster Misconduct : बच्चों के सामने हेडमास्टर की शर्मनाक हरकत, छात्राओं से अश्लील व्यवहार का आरोप

बस्तर में रोजगार और आय बढ़ाने पर फोकस

रामविचार नेताम ने कहा कि बस्तर में शांति का माहौल बनने के बाद अब कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य पालन के माध्यम से रोजगार के नए अवसर विकसित किए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर किसानों और हितग्राहियों से संवाद किया है। आने वाले समय में सभी विभागों को एक मंच पर लाकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों की आय बढ़ाई जा सके।

यह भी पढ़ें : Health Alert Group : हर गांव में बनेगा 10 सदस्यीय हेल्थ अलर्ट ग्रुप

गर्मी में धान की जगह दलहन-तिलहन की खेती पर जोर

कृषि मंत्री ने कहा कि धान और केले जैसी फसलों में अधिक पानी की आवश्यकता होती है। इसलिए किसानों को गर्मी के मौसम में दलहन, तिलहन और सब्जियों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने और रासायनिक खाद पर निर्भरता कम करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें : CG Quarterly Half-Yearly Exam 2026 : पहली से 12वीं तक तिमाही और छमाही परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, जानिए कब से होंगी परीक्षाएं

अमानक बीज और खाद बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

मंत्री ने चेतावनी दी कि किसानों को अमानक बीज या गलत खाद उपलब्ध कराने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा। खाद की कालाबाजारी (Fertilizer Black Marketing) और नकली कृषि सामग्री बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें : Smart Prepaid Meter : सरकारी बिजली कनेक्शनों पर आज से लागू होगी प्री-पेड व्यवस्था

प्रदेश में 543.4 मिमी बारिश, 83 प्रतिशत बोनी पूरी

कृषि विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने बताया कि 30 जुलाई 2026 तक प्रदेश में औसतन 543.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। खरीफ सीजन में अब तक लगभग 83 प्रतिशत बोनी पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान लगातार चलाया जा रहा है और अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता, उन्नत बीज, कृषि यंत्र और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही दलहन-तिलहन उत्पादन बढ़ाने और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : CM Vishnu Deo Sai Raipur Return  : 3 दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद आज रायपुर लौटेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 

 

 

Tikrapara Fire Incident: खेलने से मना किया तो 10 साल के बच्चे ने लगाई आग, तीन बाइक, एक ऑटो और गोदाम जलकर खाक
200 करोड़ की लागत से बनेगा 240 बिस्तरों का हाई-टेक हॉस्पिटल
Marriage with aunt’s daughter declared invalid : फिर भी महिला को मिलेगा गुजारा भत्ता
Bastar Weather : बस्तर में बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश के संकेत से बढ़ी राहत की उम्मीद
अब दाने-दाने को मोहताज हो जाएंगे नक्सली, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ विशेष कार्य योजना, सुरक्षा बलों के इस प्लान ने उड़ा दी नक्सलियों की नींद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?