CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

By Newsdesk Admin
15/09/2026
Share
Korba Crime News
Korba Crime News

सीजी भास्कर, 15 सितंबर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी (Korba Crime News) कर ली। खास बात यह है कि घर से महज 10 कदम की दूरी पर गणेश पंडाल लगा था और देर रात तक पूजा-पाठ चल रहा था। इसके बावजूद चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया।

Contents
  • तीजा मनाने गया था परिवार Korba Crime News
  • पड़ोसियों के दरवाजे बाहर से किए बंद
  • पुलिस ने शुरू की जांच

 

Korba Crime News

 

तीजा मनाने गया था परिवार Korba Crime News

 

रामपुर शराब दुकान के सामने बस्ती में रहने वाली कौशिल्या बरेठ अपनी बेटी आरती के साथ तीजा पर्व मनाने रिश्तेदार के घर गई थीं। उनका बेटा नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर था। इसी दौरान चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

आरोपियों ने अलमारी का लॉक तोड़कर जेवर और नकदी निकाल ली। इसके अलावा बेड के अंदर रखा सामान भी खंगाला।

 

यह भी पढ़ें: Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

 

पड़ोसियों के दरवाजे बाहर से किए बंद

 

चोरी के दौरान चोरों ने आसपास के कुछ घरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे। सुबह पड़ोसियों ने अपने दरवाजे बंद पाए। नाइट ड्यूटी से लौटे बेटे ने घर का टूटा ताला देखा, जिसके बाद चोरी का पता चला।

घर से करीब 10 कदम की दूरी पर गणेश पंडाल लगा था, जहां देर रात तक लोगों की आवाजाही और पूजा-पाठ जारी था। इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात कर फरार हो गए।

 

पुलिस ने शुरू की जांच

 

घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

खबरें और भी हैं: UPI Fees Rahul Gandhi : क्या अमेरिकी दबाव के आगे झुकी मोदी सरकार? राहुल गांधी का बड़ा आरोप

Elephant Attack : भैंस की तलाश में जंगल गया युवक नहीं लौटा वापस, देर रात सामने आई दर्दनाक घटना
Balodabazar Paddy News : धान खरीदी में तेजी लाने कलेक्टर का सख्त रुख
अब ‘गया’ नहीं, ‘गया जी’ कहिए! नीतीश कैबिनेट के बड़े फैसले जानिए…
Bear Attack : मरवाही के जंगल में अचानक भालू का हमला, एक ही दिन में तीन लोग घायल, समय रहते अस्पताल पहुंचाने से बची जान
PLFI Naxal Threat : प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के नाम से पूर्व उप सरपंच को धमकी, पुलिस जांच में जुटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?