CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Home Robbery Case  : मरौदा बीआरपी कॉलोनी में घर में घुसकर लूट, युवक पर हमला कर नकदी और चांदी के जेवर ले गए बदमाश

Home Robbery Case  : मरौदा बीआरपी कॉलोनी में घर में घुसकर लूट, युवक पर हमला कर नकदी और चांदी के जेवर ले गए बदमाश

By Newsdesk Admin
16/06/2026
Share
Home Robbery Case
Home Robbery Case

सीजी भास्कर, 16 जून : भिलाई मरौदा स्थित बीआरपी कॉलोनी में घर में घुसकर लूटपाट (Home Robbery Case) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने घर में मौजूद युवक पर हमला कर उसे बेहोश कर दिया और नकदी सहित चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी रजनीश सिंह मरौदा स्टेशन स्थित बीआरपी कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी और पुत्री लगभग एक माह पहले अपने गृह ग्राम बरहटा, जिला कटनी (मध्यप्रदेश) गई हुई हैं। घर में केवल रजनीश सिंह और उनका पुत्र रविंद्र सिंह मौजूद थे। रजनीश सिंह एसीसी प्लांट जामुल में कार्यरत हैं, जबकि उनका पुत्र बीएसपी प्लांट में ठेका श्रमिक के रूप में काम करता है।

बताया गया कि 14 जून की रात रविंद्र सिंह दूसरी पाली की ड्यूटी पर गया था, जबकि रजनीश सिंह रात करीब 10 बजे अपनी ड्यूटी के लिए निकल गए थे। 15 जून की सुबह करीब सात बजे जब रजनीश सिंह ड्यूटी से लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज लगाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने दीवार फांदकर घर के भीतर प्रवेश किया।

घर के बरामदे में उनका पुत्र रविंद्र सिंह बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा मिला। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने घर की जांच की तो बेडरूम में रखी लोहे की पेटी से चांदी का करधन, एक जोड़ी चांदी की पायल और करीब 30 हजार रुपये नकद गायब मिले।

आसपास के लोगों की मदद से रविंद्र सिंह को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। होश में आने के बाद उसने बताया कि रात करीब दो बजे घर के भीतर कुछ आवाज सुनाई दी थी। वह देखने के लिए बाहर निकला तो मुंह पर कपड़ा बांधे तीन से चार अज्ञात युवक घर के अंदर घुस आए। बदमाशों ने उसके सिर पर किसी ठोस वस्तु से हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे सीधे अस्पताल में होश आया।

पीड़ित परिवार के अनुसार बदमाश घर में घुसकर मारपीट करने के बाद नकदी और चांदी के आभूषण सहित लगभग 60 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति लूटकर फरार हो गए (Home Robbery Case)। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अज्ञात आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

रायगढ़ में ACB का बड़ा एक्शन: 60 हजार की रिश्वत लेते तहसील कार्यालय का लिपिक गिरफ्तार
UP की सास के बाद MP के ससुर की तलाश, बहु के साथ किया ऐसा कांड कि होना पड़ा फरार
Naxli Surrender : जवानों के ‘चक्रव्यूह’ में इस तरह फंसे थे नक्सली, न भागने का रास्ता था न बचने का ठिकाना
ताजिया जुलूस के बाद हिंसा : मोतिहारी में अजय यादव की हत्या, दो घायल, गांव में तनाव
SDM Suspension Chhattisgarh: आदिवासी किसान की मौत के बाद प्रशासन की सख्ती, एसडीएम निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?