सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर। राजनांदगांव के डोंगरगांव क्षेत्र स्थित ड्रूल्स प्राइवेट लिमिटेड की टोलगांव फैक्ट्री में मजदूर की मौत के बाद विवाद (Rajnandgaon News) बढ़ गया। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर चक्का जाम कर दिया।

मुआवजे की मांग पर जुटे ग्रामीण Rajnandgaon News
जानकारी के मुताबिक, बीती रात फैक्ट्री में काम के दौरान ललित ठाकुर (करीब 37 वर्ष), निवासी रातापायली की मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और मजदूर परिवार मौके पर पहुंच गए और मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें…Ambedkar Hospital Holiday Update : रविवार से मंगलवार तक छुट्टियों का असर, सोमवार को 2 घंटे खुलेगी ओपीडी
सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल
मजदूरों ने फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल (Rajnandgaon News) उठाए हैं। वहीं, कुछ महिलाओं ने कंपनी के एक सुपरवाइजर पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इन शिकायतों की स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।
फिलहाल मजदूर की मौत का वास्तविक कारण सामने नहीं आया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। अब कंपनी की ओर से मुआवजे और अन्य मांगों पर क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर सबकी नजर है।
खबरें और भी हैं…Noni Sashaktikaran Yojana : मुंगेली की दिव्यानी को नोनी सशक्तिकरण योजना से मिली मदद, कॉलेज के साथ कर रहीं कंप्यूटर की पढ़ाई


