सीजी भास्कर, 02 अक्टूबर। राजनांदगांव में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अब ई-चालान के जरिए कार्रवाई (E Challan CG) की जाएगी। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात पुलिस ने यह व्यवस्था शुरू की है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में नियम तोड़ने वाले वाहनों की निगरानी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इसका मकसद नियमों का पालन कराने के साथ सड़क हादसों को कम करना है।

यह भी पढ़ें…Egypt Journalists Arrested : मिस्र में छह पत्रकार गिरफ्तार, फैक्ट-चेकिंग मंच की पूरी टीम हिरासत में
इन गलतियों पर कटेगा ई-चालान E Challan CG
बिना हेलमेट या सीट बेल्ट वाहन चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने, रेड लाइट जंप करने, तेज रफ्तार से वाहन चलाने और गलत दिशा में गाड़ी चलाने पर कार्रवाई होगी।
इसके अलावा गलत नंबर प्लेट लगाने वाले वाहन चालकों पर भी ई-चालान काटा जाएगा।
यह भी पढ़ें…Gandhi Jayanti : सत्य और सादगी को किया नमन, सुहेला में गांधी-शास्त्री जयंती पर जुटे कांग्रेसजन
पुलिस ने की नियम पालन की अपील
यातायात पुलिस ने लोगों से सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक यातायात नियमों का पालन करने से के साथ सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकती है।
खबरें और भी हैं…India World Cup Schedule : वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत तय, इस दिन होगा महामुकाबला


