सीजी भास्कर, 13 सितम्बर। राजधानी रायपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए रोजाना हजारों रुपये कमाने का लालच देकर एक ठेकेदार से 23 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुए ठेकेदार ने राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Raipur Online Trading Fraud)
फेसबुक विज्ञापन के जरिए ठगी का जाल बिछाया : Raipur Online Trading Fraud
जानकारी के मुताबिक, अमलीडीह के शिवम विहार निवासी समीर सिंह ठेकेदारी का काम करते हैं। उन्होंने फेसबुक पर ECN Trading से जुड़ा एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का दावा किया गया था। विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क करने के बाद आरोपियों ने उन्हें बताया कि 20 हजार रुपये निवेश करने पर रोजाना करीब 5 हजार रुपये तक का रिटर्न मिल सकता है।

ठेकेदार को रोजाना 5 हजार कमाने का दिया झांसा
मुनाफे का लालच देकर आरोपियों ने पहले रजिस्ट्रेशन और फिर निवेश के नाम पर अलग-अलग खातों में रकम जमा करवानी शुरू कर दी। करीब तीन महीने तक ठेकेदार ने अलग-अलग चरणों में कुल 23 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
मुनाफे की रकम मांगने पर आरोपी बनाने लगे बहाने : Raipur Online Trading Fraud
रकम निवेश करने के बाद जब समीर सिंह ने मुनाफे की राशि वापस मांगी तो आरोपी लगातार बहाने बनाकर उन्हें टालते रहे। काफी समय तक रकम वापस नहीं मिलने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने न्यू राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
ठगी का एहसास होने पर थाने पहुंचा पीड़ित
पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की गई है और आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई जा रही है।
ख़बरें और भी हैं : Share Trading Fraud : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी से 96 लाख की ठगी, फर्जी ऐप में दिखाया 1.90 करोड़ का मुनाफा



