CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fake Doctor Online Fraud : फर्जी डॉक्टर बनकर ट्रेवल एजेंट से 51 हजार ठगे, टिकट लेकर विदेश भागा

Fake Doctor Online Fraud : फर्जी डॉक्टर बनकर ट्रेवल एजेंट से 51 हजार ठगे, टिकट लेकर विदेश भागा

By Newsdesk Admin
06/09/2026
Share
Fake Doctor Online Fraud
Fake Doctor Online Fraud : फर्जी डॉक्टर बनकर ट्रेवल एजेंट से 51 हजार ठगे, टिकट लेकर विदेश भागा

सीजी भास्कर, 06 सितम्बर। फर्जी डॉक्टर बनकर एक ठग ने ट्रेवल एजेंट से 51 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी कर दी। आरोपी ने खुद को सरकारी अस्पताल का डॉक्टर बताया और नाम, पद, पासपोर्ट नंबर समेत पहचान से जुड़ी कई जानकारियां साझा कर एजेंट का भरोसा जीता। इसके बाद चेन्नई से बैंकॉक की फ्लाइट टिकट बुक कराई और कहा कि टिकट लेकर अस्पताल पहुंचें, वहीं नकद भुगतान कर देगा। (Fake Doctor Online Fraud)

Contents
  • सस्ते पार्सल के नाम पर युवक से ठगी : Fake Doctor Online Fraud
  • सस्ते तेल की सप्लाई बताकर कारोबारी को फंसाया

एजेंट ने आरोपी की बात पर भरोसा करते हुए टिकट बुक कर दी। जब वह टिकट लेकर अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि बताए गए नाम का कोई डॉक्टर वहां काम ही नहीं करता। इसके बाद आरोपी का मोबाइल भी बंद हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की मदद से आरोपी से 40 हजार रुपए वापस भी कराए गए।

यह भी पढ़ें : डिजिटल मार्केटिंग जॉब के नाम पर ऑनलाइन ठगी: पहले दिया छोटे पैसे का लालच, फिर ठग लिए डेढ़ लाख से ज्यादा..

Fake Doctor Online Fraud
Fake Doctor Online Fraud : फर्जी डॉक्टर बनकर ट्रेवल एजेंट से 51 हजार ठगे, टिकट लेकर विदेश भागा

सस्ते पार्सल के नाम पर युवक से ठगी : Fake Doctor Online Fraud

शंकर नगर के एक युवक को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सस्ते में भोजन का पार्सल देने का झांसा दिया गया। करीब 350 रुपए का खाना 100 रुपए में देने की बात कहकर उससे एडवांस भुगतान कराया गया। इसके बाद आरोपी ने एमजी रोड स्थित एक होटल में भोजन का ऑर्डर किया और युवक का पता डिलीवरी के लिए दे दिया।

डिलीवरी कर्मचारी जब खाना लेकर युवक के घर पहुंचा तो भुगतान को लेकर विवाद हो गया। युवक ने जिस नंबर पर पैसे भेजे थे, उस पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें : उज्जैन: महाकाल दर्शन को आए श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी, फर्जी बुकिंग देकर की धोखाधड़ी..

सस्ते तेल की सप्लाई बताकर कारोबारी को फंसाया

पंडरी क्षेत्र के एक बिरयानी सेंटर संचालक को फोन कर सस्ते दाम पर तेल उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया गया। ठग ने 1600 रुपए की टीन 1100 रुपए में देने की बात कही। कारोबारी ने 30 टीन का ऑर्डर कर दिया। इसके बाद आरोपी ने गुढ़ियारी के एक थोक कारोबारी से माल होटल तक पहुंचाने को कहा और भुगतान बाद में करने का भरोसा दिया।

थोक कारोबारी का कर्मचारी तेल लेकर होटल पहुंचा। इसी दौरान ठग ने ऑनलाइन भुगतान अपने खाते में ले लिया। कर्मचारी ने होटल संचालक से 1600 रुपए प्रति टीन के हिसाब से रकम मांगी तो पूरे मामले (Fake Doctor Online Fraud) का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक साइबर ठग अलग-अलग पहचान और कहानियों का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बना रहे हैं। अनजान नंबरों से आए कॉल या संदेश पर बिना सत्यापन भरोसा नहीं करने और किसी भी तरह का भुगतान करने से पहले संबंधित व्यक्ति या संस्था से सीधे पुष्टि करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें : Online Payment Fraud : स्क्रीनशॉट दिखाकर करता रहा पेमेंट, 5 महीने में व्यापारी से 17 लाख की ठगी

Chhattisgarh Wildlife Board Meeting : वन्यजीव संरक्षण पर बड़ा फैसला, सीएम साय की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक में अहम प्रस्तावों पर सहमति
The havoc of high-speed vehicles : दो जिलों में सड़क हादसों ने ली दो लोगों की जान
CG News 🛑 जुएं की सजी थी महफिल तभी पहुंच गई पुलिस 🛑 5 जुआरी पकड़ाए तो 6 भागने में सफल 🛑 मोबाइल बाईक कैश जब्त
India Malaysia Relations : पीएम मोदी के कुआलालंपुर दौरे से रिश्तों को नई दिशा
Fuel Shortage Rumors: सिलेंडर और पेट्रोल की कमी की अफवाहों पर सख्ती, सोशल मीडिया निगरानी तेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

National Teacher Award : ग्रामीण स्कूल की शिक्षिका सुनीता यादव को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
National Teacher Award : ग्रामीण स्कूल की शिक्षिका सुनीता यादव को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

ग्रामीण बच्चों की शिक्षा में नवाचार और तकनीक…

Fake Doctor Online Fraud
Fake Doctor Online Fraud : फर्जी डॉक्टर बनकर ट्रेवल एजेंट से 51 हजार ठगे, टिकट लेकर विदेश भागा

Fake Doctor Online Fraud : अनजान नंबरों से…

Road Widening : 20 साल बाद पूरी हुई सड़क की मांग, 16 किमी मार्ग के लिए 35.87 करोड़ मंजूर
Road Widening : 20 साल बाद पूरी हुई सड़क की मांग, 16 किमी मार्ग के लिए 35.87 करोड़ मंजूर

करीब दो दशक से चली आ रही सड़क…

Balodabazar Cyber Fraud Case
Balodabazar Cyber Fraud Case : 5 हजार रुपए के लालच में बैंक खाता दूसरे को दिया, साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में हुआ इस्तेमाल

Balodabazar Cyber Fraud Case : कार्रवाई के दौरान…

Chhattisgarh High Court : जस्टिस केआर महापात्रा होंगे नए मुख्य न्यायाधीश, संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान की जिम्मेदारी
Chhattisgarh High Court : जस्टिस केआर महापात्रा होंगे नए मुख्य न्यायाधीश, संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट (Chhattisgarh High Court) को नया…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?