CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg cyber fraud : ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार

Durg cyber fraud : ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
20/07/2026
Share
Durg cyber fraud
Durg cyber fraud

सीजी भास्कर, 20 जुलाई। दुर्ग जिले में साइबर ठगी के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग दो से दस हजार रुपए के कमीशन के बदले अपने और अन्य लोगों के बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। इन्हीं खातों के जरिए ऑनलाइन ठगी की रकम का लेनदेन किया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों में सात खाताधारक और दो एजेंट शामिल हैं, जो खाताधारकों और साइबर अपराधियों के बीच संपर्क का काम कर रहे थे। (Durg cyber fraud)

पुरानी भिलाई थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम की जांच में सामने आया कि आरोपी अपने बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और सिम कार्ड साइबर ठगों को सौंप देते थे। इसके बदले उन्हें दो हजार से दस हजार रुपए तक का कमीशन मिलता था। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और बैंक खातों की जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें : Cyber Fraud : साइबर ठगी में म्यूल बैंक खातों के नेटवर्क पर दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 आरोपी गिरफ्तार

 

Durg cyber fraud
Durg cyber fraud : ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार

 

जांच में इन खातों में साइबर ठगी से जुड़े लाखों रुपए के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार ठग इन खातों का इस्तेमाल ठगी(Durg cyber fraud) की रकम को अलग-अलग खातों में भेजने और उसके वास्तविक स्रोत को छिपाने के लिए करते थे, जिससे जांच एजेंसियों के लिए मुख्य आरोपियों तक पहुंचना कठिन हो जाता था।

गिरफ्तार आरोपियों में लक्की खुटेल, भारत गिरी, भोज ठाकुर, चोमन साहू, कमलेश देशलहरे, रमाकांत साहू, आकाश भट्ट, संजय निषाद और मनोज कुमार साहू शामिल हैं। इनमें संजय निषाद और मनोज कुमार साहू एजेंट के रूप में काम कर रहे थे।

यह भी पढ़ें :Cyber Fraud Network Busted : साइबर ठगी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 23 लोग पुलिस के शिकंजे में

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड, मोबाइल फोन और बैंकिंग से जुड़े अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। इनकी जांच (Durg cyber fraud) कर साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक या सिम कार्ड किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग के लिए न दें। ऐसा करना कानूनन अपराध है और साइबर ठगी में इस्तेमाल होने पर खाताधारक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

यह भी पढ़ें : Tata Electronics Data Leak : Apple सप्लायर Tata Electronics में बड़ा साइबर अटैक, डार्क वेब पर लीक हुईं 2 लाख से ज्यादा फाइलें

ख़बरें और भी हैं : Cyber Fraud Case : 37 लाख का झांसा, 12 लाख की ठगी, मेवात से पकड़ा गया साइबर गिरोह का मास्टरमाइंड

Hockey India Awards 2026: नई दिल्ली में खिलाड़ियों का सम्मान, शानदार प्रदर्शन पर नकद पुरस्कार
Dhan Kharidi SMS Token : डबल इंजन सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा!  78 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचेगी धान खरीदी
Leopard Attack : तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीणों से मिलने अस्पताल पहुंचीं डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, बेहतर इलाज और सहायता दिलाने का दिया भरोसा
Demonstration Housing Project : छत्तीसगढ़ का पहला डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट रतनपुर में बनेगा, केंद्र से ₹13.12 करोड़ की मंजूरी
आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे, रायपुर में कल वॉकाथॉन का आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rikesh Sen Initiative : महिलाओं के लिए विधायक रिकेश सेन की बड़ी पहल, अब 1 रुपये में मिलेगी सेनेटरी नेपकिन
Rikesh Sen Initiative : महिलाओं के लिए विधायक रिकेश सेन की बड़ी पहल, अब 1 रुपये में मिलेगी सेनेटरी नेपकिन

महिलाओं की रोजमर्रा की जरूरत को सम्मान और…

Suzuki Motors Jobs
Suzuki Motors Jobs : ITI वालों के लिए खुला नौकरी का मौका, 10 सितंबर को कैंप; उम्र और योग्यता जानें

आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी (Suzuki Motors…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति करेंगी चक्रधर समारोह का समापन, जानिए 10 दिनों में कौन-कौन मचाएगा धमाल

चक्रधर समारोह (Chakradhar Samaroh 2026) इस बार कला…

Muktibodh Award
Muktibodh Award : प्रियंका गोस्वामी को मिलेगा राज्य स्मृति सम्मान 2026, शिक्षक दिवस पर राजभवन में सम्मान

राज्य स्मृति सम्मान (Muktibodh Award) के लिए सारंगढ़…

Student Shock
Student Shock : मटका फोड़ की तैयारी में बड़ा हादसा, 11 KV तार की चपेट में झुलसा सातवीं का छात्र

मटका फोड़ कार्यक्रम (Student Shock) की तैयारी एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?