CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » JD Steel Plant Accident : 1600 डिग्री के पिघले लोहे की चपेट में आया ठेकेदार, अस्पताल में तोड़ा दम

JD Steel Plant Accident : 1600 डिग्री के पिघले लोहे की चपेट में आया ठेकेदार, अस्पताल में तोड़ा दम

By Newsdesk Admin
20/10/2026
Share
JD Steel Plant Accident : 1600 डिग्री के पिघले लोहे की चपेट में आया ठेकेदार, अस्पताल में तोड़ा दम
JD Steel Plant Accident : 1600 डिग्री के पिघले लोहे की चपेट में आया ठेकेदार, अस्पताल में तोड़ा दम

सीजी भास्कर, भिलाई, 20 अक्टूबर। दुर्ग जिले के बोरई-रसमड़ा स्थित जेडी स्टील प्लांट (JD Steel Plant Accident) में दर्दनाक हादसे में ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्लांट में मशीन से निकला करीब 1600 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला पिघला लोहा (Molten Iron Accident) उनके शरीर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक बिहार के पूर्वी चंपारण के निवासी थे।

Contents
  •  अचानक नीचे आने से हुआ हादसा
  • आग की लपटों से घिरा दिखा व्यक्ति
  • सुरक्षा व्यवस्था की जांच जारी

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh Seva Setu : अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी राहत? एक मंच पर मिल रहीं 939 सेवाएं

 अचानक नीचे आने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, घटना 17 अक्टूबर की देर रात की है। संतोष कुमार श्रीवास्तव जेडी स्टील प्लांट में ठेकेदारी का काम करते थे। इसी दौरान टिंडिस मशीन के एक हिस्से का नोजल अचानक नीचे आ गया, जिससे पिघला हुआ लोहा उनके शरीर पर गिर पड़ा। इस हादसे में वह बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस औद्योगिक हादसे (Industrial Accident in Durg) के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Balod Rojgar Mela : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, 215 पदों पर भर्ती; जानें आवेदन का तरीका

आग की लपटों से घिरा दिखा व्यक्ति

हादसे से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति आग की लपटों से घिरा सीढ़ियों से नीचे भागता दिखाई दे रहा है। आसपास मौजूद लोग उसे बचाने की कोशिश करते नजर आते हैं। हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मृतक के शव का 18 अक्टूबर को पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जो अंतिम संस्कार के लिए उसे बिहार ले गए।

यह भी पढ़ें : Bastar Ration Card e-KYC : राशनकार्ड में आपका भी नाम तो नहीं कटने वाला? 30 अक्टूबर तक कर लें ये जरूरी काम

सुरक्षा व्यवस्था की जांच जारी

दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि जलने से एक मजदूर की अस्पताल में मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। हादसे के कारणों और प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मशीन का नोजल अचानक नीचे आने की वजह क्या थी और हादसे के समय सुरक्षा के क्या इंतजाम थे।

यह भी पढ़ें : Dongri Tola Water Conservation : 3 हजार ट्रेंच से सहेजेंगे 24.30 लाख लीटर पानी, 250 परिवारों को मिलेगी राहत

Delhi–Mumbai Expressway accident: तेज रफ्तार ने छीनी पांच जिंदगियां, रतलाम में खाई में गिरी कार; दिल दहला देने वाला सीन
1.5 किमी तक बाढ़ में बहा युवक, 22 घंटे पेड़ से लटककर बचाई जान
भिलाई सेक्टर-4 से गणेश विसर्जन में गए कालेज स्टूडेंट को सुबह 4 बजे ईवी कार सवारों ने पीटा, सिर पैर आंख में चोट
NSS ETI Training Program : सरकारी खजाने के ‘गुरु’ ने सिखाए PFMS के दांव-पेंच
भाई की हत्या के बाद बहन पर बयान नहीं देने बना रहे दबाव, सोशल मीडिया में बदनाम करने मिल रही धमकी, डरी युवती ने कहा – “मुझे मार डालेंगे”

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Liquor Shop Theft : दुकान की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर, शराब की बोतलों के साथ नकदी भी ले उड़े
Bilaspur Liquor Shop Theft : दुकान की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर, शराब की बोतलों के साथ नकदी भी ले उड़े

बिलासपुर के सकरी क्षेत्र के कोड़ापुरी स्थित कंपोजिट…

JD Steel Plant Accident : 1600 डिग्री के पिघले लोहे की चपेट में आया ठेकेदार, अस्पताल में तोड़ा दम
JD Steel Plant Accident : 1600 डिग्री के पिघले लोहे की चपेट में आया ठेकेदार, अस्पताल में तोड़ा दम

दुर्ग जिले के बोरई-रसमड़ा स्थित जेडी स्टील प्लांट…

Chhattisgarh Seva Setu : अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी राहत? एक मंच पर मिल रहीं 939 सेवाएं
Chhattisgarh Seva Setu : अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी राहत? एक मंच पर मिल रहीं 939 सेवाएं

सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग…

Balod Rojgar Mela : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, 215 पदों पर भर्ती; जानें आवेदन का तरीका
Balod Rojgar Mela : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, 215 पदों पर भर्ती; जानें आवेदन का तरीका

छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं…

Bastar Ration Card e-KYC : राशनकार्ड में आपका भी नाम तो नहीं कटने वाला? 30 अक्टूबर तक कर लें ये जरूरी काम
Bastar Ration Card e-KYC : राशनकार्ड में आपका भी नाम तो नहीं कटने वाला? 30 अक्टूबर तक कर लें ये जरूरी काम

राशनकार्ड में दर्ज सदस्यों का ई-केवाईसी सत्यापन (Bastar…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?