सीजी भास्कर, 20 अक्टूबर । दुर्ग जिले में दशहरा, रावण दहन और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 20 और 21 अक्टूबर को होने वाले आयोजनों के लिए जिले में 766 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में 174 स्थानों पर रावण दहन और 532 स्थलों पर प्रतिमा विसर्जन होगा। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। (Dussehra Security Arrangements 2026)
यह भी पढ़ें : Raipur Dussehra : रायपुर में खारून नदी में प्रतिमा विसर्जन पर रोक, अब कुंड में ही विसर्जित होंगी मूर्तियां
जिले को दो हिस्सों में बांटकर सौंपी जिम्मेदारी : Dussehra Security Arrangements 2026
सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले को दो हिस्सों में बांटा गया है। दुर्ग और धमधा क्षेत्र की जिम्मेदारी एएसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा को दी गई है, जबकि भिलाई और पाटन क्षेत्र की जिम्मेदारी एएसपी शहर सोबराज अग्रवाल संभालेंगे।
दुर्ग, पद्मनाभपुर, मोहन नगर, पुलगांव और धमधा सहित संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहेगा। वहीं, भिलाई नगर, सुपेला, नेवई, स्मृतिनगर, वैशाली नगर, छावनी, जामुल, खुर्सीपार, कुम्हारी और पाटन क्षेत्र में भी स्थानीय पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें : Ravan Dahan : मुंगेली में आज 51 फीट के रावण का होगा दहन, शाम 5 बजे से जुटेंगे लोग

यातायात व्यवस्था के लिए 103 जवान तैनात
दशहरा और विसर्जन (Dussehra Security Arrangements 2026) के दौरान सड़कों पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था को तीन जोन में बांटा गया है। यातायात शाखा के 103 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। जरूरत के अनुसार प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी, ताकि आयोजन स्थलों के आसपास जाम न लगे और लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
यह भी पढ़ें : Amit Shah Bastar Visit : बस्तर दशहरा में शामिल होंगे अमित शाह, सांसद ने दिया न्योता, गृहमंत्री बोले– जरूर आऊंगा
532 विसर्जन स्थलों पर रहेगी निगरानी : Dussehra Security Arrangements 2026
जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए 532 स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इन स्थानों और उनसे जुड़े रास्तों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा पर नजर रखी जाएगी। संबंधित थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।
यह भी पढ़ें :Bastar Dussehra History : यहां नहीं जलता रावण का पुतला, 75 दिनों तक चलता है पर्व, 600 साल पुरानी है परंपरा
महिला सुरक्षा और आपात स्थिति के लिए भी इंतजाम
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा (Dussehra Security Arrangements 2026) के लिए महिला रक्षा टीम तैनात रहेगी। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्था संभालेगा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राज्य और राष्ट्रीय आपदा बचाव दल के साथ अग्निशमन दल की व्यवस्था भी की गई है।
यह भी पढ़ें : Shoorpanakha Dahan Indore High Court: हाईकोर्ट ने महिला अपराधियों के पुतला दहन पर लगाई रोक, अब जलेगा सिर्फ रावण
ख़बरें और भी हैं :Raipur Dussehra : रायपुर में 101 फीट के रावण का होगा दहन, ट्रेनों की रफ्तार पर रहेगी रोक


