सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। रायपुर में दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू (Raipur Dussehra) कर दी हैं। 20 अक्टूबर को शहर में छह स्थानों पर रावण दहन होगा। वहीं, खारून नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया जा सकेगा। इसके लिए नदी के पास बने विसर्जन कुंड का इस्तेमाल करना होगा।

छह जगहों पर होगा रावण दहन Raipur Dussehra
रावणभाठा और डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में प्रमुख आयोजन होंगे। इसके अलावा चौबे कॉलोनी, राजेंद्र नगर, शंकर नगर और रामकुंड स्थित स्वामी विवेकानंद आश्रम के पास भी रावण दहन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें…Raipur Crime : रायपुर में नौकरी छोड़ने की बात पर कर्मचारी से मारपीट, रेस्टोरेंट मालिक और मैनेजर पर FIR
विसर्जन के लिए निगम की विशेष व्यवस्था
नगर निगम ने आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, अग्निशमन वाहन और रास्तों की व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित जोन कमिश्नरों (Raipur Dussehra) को सौंपी है।
यह भी पढ़ें…BSP Privatization : भिलाई स्टील प्लांट के निजीकरण की खबरों पर BSP प्रबंधन का जवाब, छत्तीसगढ़ में सियासत तेज
पर्यावरण का रखना होगा ध्यान
प्रतिमा विसर्जन के दौरान पूजन सामग्री अलग रखनी (Raipur Dussehra) होगी। विसर्जन कुंड से मलबा, बांस-बल्लियां और अन्य सामग्री 24 घंटे के भीतर हटाने के निर्देश दिए गए हैं। निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए समिति गठित की है।
खबरें और भी हैं…Baloda Bazar News : बलौदाबाजार में महाअष्टमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, आज होगा ज्वारा विसर्जन


