CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अनन्त चतुर्दशी के दिन ही करें विसर्जन, छोटी मूर्तियां कुंड में हों विसर्जित-विधायक रिकेश ने की अपील

अनन्त चतुर्दशी के दिन ही करें विसर्जन, छोटी मूर्तियां कुंड में हों विसर्जित-विधायक रिकेश ने की अपील

By Newsdesk Admin
02/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 02 सितंबर। अनंत चतुर्दशी का दिन सनातन धर्म में बहुत खास माना गया है। इसी दिन दिगंबर जैन धर्मावलंबियों का पर्यूषण पर्व समाप्‍त होता है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने क्षेत्र की सभी बड़ी छोटी पूजा समितियों से अपील की है कि अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर के दिन ही गणेशजी की मूर्तियों का विसर्जन करें।

विधायक श्री सेन ने कहा कि गणपति विसर्जन एक भावुक पल होता है। इसमें भक्त भगवान के अपने घर पधारने के लिए आभार जताते हैं और अगले वर्ष फिर आने का निवेदन करते हैं।

गणपति विसर्जन पूरे विधि-विधान, श्रद्धा के साथ किया जाता है। सभी पूजा समितियों को शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए समय पर विसर्जन करना है ताकि आगामी वर्षों के आयोजन में उन्हें परमिशन में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

श्री सेन ने कहा कि मूर्ति विसर्जन से जल स्त्रोतों की गुणवत्ता प्रभावित होती है, जिसके फलस्वरूप न केवल जलीय जीव-जंतुओं की जान को खतरा उत्पन्न होता है, अपितु जल प्रदूषण की स्थिति भी उत्पन्न होती है।

मूर्ति का विसर्जन किये जाने के संबंध में नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल सेन्ट्रल जोनल बेंच द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन करते हुए निश्चित समय पर ही विसर्जन करना है। इसके लिए नगर निगम भिलाई ने आवश्यक व्यवस्था भी की है।

विसर्जन के लिए सूचीबद्ध सभी तालाब/नदी एवं अस्थायी पांड/कुंड तक पहुँच मार्ग सहित विसर्जन उपरांत वेस्ट मटेरियल, पूजा सामग्री, फूल, कपड़े, प्लास्टिक, पेपर आदि को सुरक्षित एकत्र कर पुर्नउपयोग एवं कम्पोस्टिंग में किया जाना है। मूर्ति विसर्जन स्थल पर पर्याप्त घेराबंदी व सुरक्षा की व्यवस्था है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा मूर्तियों के विसर्जन से राज्य के जल स्त्रोतों की जल गुणवत्ता पर पड़ने वाले विपरीत प्रभावों की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं जिनका पालन करते हुए सभी पूजा समितियां विसर्जन प्रक्रिया समय पर पूरी करें।

उन्होंने कहा कि घर में विराजी छोटी मूर्तियों को नदी/तालाब ले जाने की बजाय अस्थायी पांड/कुंड में विसर्जित किया जाना है।

साथ ही पूजा सामग्री जैसे-फूल, वस्त्र, कागज एवं प्लास्टिक से बनी सजावट की वस्तुएं मूर्ति विसर्जन के पूर्व अलग कर इसका अपवहन उचित तरीके से करें, जिससे नदी या तालाब में प्रदूषण की स्थिति नियंत्रित हो सके।
पचमढ़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन, समापन में केंद्रीय गृह मंत्री शामिल होंगे…
CM नीतीश ने 315 उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र, ‘बिहार कृषि’ मोबाइल ऐप की भी शुरुआत
Uproar in Bhilai Corporation siege : मंच से बोलते वक्त पार्षद का माइक बंद, भाजपा ने उठाए भ्रष्टाचार के आरोप, देखिए विडियो
Doctor’s achivement: इंसान के शरीर में फिट किया सुअर का लिवर, डॉक्टरों ने हासिल की बड़ी सफलता
चीफ जस्टिस ने पूछा- घर बनवाने का ठेका ले लिया क्या? एडवोकेट जनरल बोले- DJ के टकराने से गिरा छज्जा, बच्चे की मौत…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress Bastar Plan : राहुल गांधी के बस्तर दौरे की तैयारी, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट
Congress Bastar Plan : राहुल गांधी के बस्तर दौरे की तैयारी, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट

राहुल गांधी बस्तर दौरा (Rahul Gandhi Bastar Visit)…

Joe Root : घर में सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज बने, पोंटिंग का महारिकॉर्ड टूटा
Joe Root : घर में सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज बने, पोंटिंग का महारिकॉर्ड टूटा

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root)…

Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन
Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन

रायपुर में रेलवे क्रॉसिंग (Raipur Overbridge) पर जाम…

Mann Ki Baat : CM बोले- देशभर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देती है ‘मन की बात’
Mann Ki Baat : CM बोले- देशभर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देती है ‘मन की बात’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में प्रधानमंत्री…

RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म
RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म

विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?