हिमांशु पर आरोप है कि उन्होंने महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से केस रफा-दफा कराने के नाम पर 15 करोड़ रुपए लिए थे। हालांकि, हिमांशु ने इन आरोपों को खारिज करते हुए सौरभ से किसी तरह का लेन-देन होने से इनकार किया है।
यह भी पढ़ें : Babu Khemani Arrest : ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के दो गुर्गे गिरफ्तार
बचाव पक्ष ने कहा- 15 करोड़ के लेन-देन का कोई ठोस सबूत नहीं : Mahadev Betting Case
हिमांशु के वकील फैजल रिजवी ने अदालत में दलील दी कि 15 करोड़ रुपए लेने के आरोप के समर्थन में कोई बैंक ट्रांजेक्शन या अन्य ठोस सबूत पेश नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि हिमांशु किसी बार काउंसिल में वकील के रूप में पंजीकृत नहीं हैं, बल्कि एक लॉ फर्म में काम करते हैं।
हिमांशु ने भी पूछताछ के दौरान ईडी के सभी सवालों का जवाब देने का दावा किया। उनका कहना है कि एजेंसी के पास सौरभ चंद्राकर से कथित तौर पर 15 करोड़ रुपए लेने का कोई प्रमाण नहीं है।

- बचाव पक्ष ने कहा- 15 करोड़ के लेन-देन का कोई ठोस सबूत नहीं : Mahadev Betting Case
- जेल में जान का खतरा बताया, सुरक्षा देने के निर्देश
- दुबई में मुलाकात और 15 करोड़ रुपए के कथित लेन-देन की जांच : Mahadev Betting Case
- तलाशी में मिले नोट्स में हवाला और करोड़ों के लेन-देन का जिक्र
- कंपनी के राजस्व में एक साल में बड़ी बढ़ोतरी, बैंक खातों की भी जांच : Mahadev Betting Case
जेल में जान का खतरा बताया, सुरक्षा देने के निर्देश
अदालत में पेशी के दौरान हिमांशु ने अपनी जान को खतरा बताते हुए जेल में सुरक्षा देने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने अदालत में आवेदन भी दिया। अदालत ने जेलर को जेल के नियमों के अनुसार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें : पीजी कॉलेज के प्राचार्य और एकाउंटेंट पर ऑनलाइन सट्टा खेलने और लाखों रूपये की गड़बड़ी का आरोप, देखिए विडियो
दुबई में मुलाकात और 15 करोड़ रुपए के कथित लेन-देन की जांच : Mahadev Betting Case
ईडी के अनुसार, महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के दौरान हिमांशु शेखर का नाम सामने आया था। एजेंसी ने सौरभ को 13 नवंबर को कस्टडी में लेकर पूछताछ की थी। 19 नवंबर तक चली पूछताछ में सौरभ ने कथित तौर पर बताया कि केस रफा-दफा कराने के लिए उसने हिमांशु को 15 करोड़ रुपए दिए थे।
जांच एजेंसी हिमांशु और सौरभ के बीच दुबई में हुई मुलाकातों की भी पड़ताल कर रही है। हिमांशु ने पूछताछ में सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, वसीम कुरैशी और सुमित कोचर से दुबई के विला नंबर 45 में मुलाकात की बात स्वीकार की थी। हालांकि, उन्होंने मुलाकात की तारीख 3 अक्टूबर 2023 बताई और अपने लेन-देन को पेशेवर फीस बताया।
हिमांशु के मुताबिक, उन्हें वसीम कुरैशी से 25 लाख रुपए और प्रमोटरों से 40 लाख रुपए बैंक खाते के जरिए मिले थे। ईडी का कहना है कि वह 15 करोड़ रुपए और नकद किस्तों से जुड़े आरोपों का संतोषजनक हिसाब नहीं दे पाए हैं।
तलाशी में मिले नोट्स में हवाला और करोड़ों के लेन-देन का जिक्र
ईडी ने 21 नवंबर को दिल्ली में हिमांशु से जुड़े चार ठिकानों पर तलाशी ली थी। एजेंसी के आवेदन के मुताबिक, पंचशील पार्क स्थित घर से हाथ से लिखे कुछ नोट मिले। इनमें ‘मुंबई हवाला राजू भाई’, ‘वसीम’ और दिल्ली-मुंबई में रकम भेजने से जुड़े उल्लेख मिले हैं।
एक अन्य नोट में 10 करोड़, 15 करोड़, 35 करोड़ और 45 करोड़ रुपए के साथ हर महीने 60 करोड़ रुपए देने का हिसाब लिखा होने की बात कही गई है। इसमें ‘7 मंथ्स प्लान’ का भी उल्लेख है। ईडी अब इन नोट्स में दर्ज नामों और कथित हवाला नेटवर्क की जांच कर रही है।
कंपनी के राजस्व में एक साल में बड़ी बढ़ोतरी, बैंक खातों की भी जांच : Mahadev Betting Case
ईडी ने हिमांशु से जुड़ी कंपनी यस्या मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के वित्तीय रिकॉर्ड का भी हवाला दिया है। एजेंसी के अनुसार, 31 मार्च 2025 तक कंपनी में हिमांशु की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का राजस्व वित्त वर्ष 2022-23 में 52.66 लाख रुपए था, जो 2023-24 में बढ़कर 15.55 करोड़ रुपए हो गया।
ईडी ने हिमांशु के बैंक खातों में अक्टूबर 2026 के दौरान 22.50 लाख, 58.50 लाख और 14.40 लाख रुपए जमा होने से जुड़े संदेशों का भी उल्लेख किया है। एजेंसी के आवेदन में 9 नवंबर को उनके आईसीआईसीआई बैंक खाते में करीब 2.08 करोड़ रुपए बैलेंस होने की बात कही गई है। ईडी इन रकमों के स्रोत की जांच कर रही है।
हिमांशु ने पूछताछ के दौरान कथित तौर पर 65 लाख रुपए को पेशेवर फीस बताया है। एजेंसी का कहना है कि वह कथित 15 करोड़ रुपए और नकद भुगतान से जुड़े पूरे लेन-देन का हिसाब जानना चाहती है।
यह भी पढ़ें : पूर्व CM भूपेश बघेल के घर ED की रेड, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में जांच तेज..
ख़बरें और भी हैं :भिलाई शिवसेना जिलाध्यक्ष चला रहा था महादेव सट्टा ऐप:म्यूल अकाउंट के जरिए आता पैसा, बताता प्रॉपर्टी डीलिंग का था, 2 आरोपी गिरफ्तार


