सीजी भास्कर, 29 नवंबर। धमतरी शहर में सड़क हादसों का खतरा कम करने और यातायात व्यवस्था सुधारने (Road Divider Construction) के लिए नगर निगम डिवाइडर की ऊंचाई बढ़ाने जा रहा है। इस काम के लिए करीब 1 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। निर्माण के लिए टेंडर भी जारी हो चुका है। महापौर रामू रोहरा के मुताबिक, जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।

दूसरे चरण में इन सड़कों पर होगा काम Road Divider Construction
डिवाइडर निर्माण के पहले चरण में अंबेडकर चौक से मकई चौक और मकई चौक से बठेना तक काम कराया गया था। अब दूसरे चरण में अंबेडकर चौक से श्यामतराई मंडी गेट और बठेना से अर्जुनी चौक तक डिवाइडर की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी।
यह भी पढ़ें : Ahiwara Farmers : अहिवारा में धान बेचने के लिए भटक रहे किसान, सत्यापन अटका; बारिश से फसल खराब होने का डर
मवेशियों के सड़क पार करने से बढ़ता था हादसों का खतरा
महापौर रामू रोहरा ने बताया कि पहले डिवाइडर की ऊंचाई आधा से एक फीट (Road Divider Construction) तक थी। इस वजह से मवेशी आसानी से सड़क के एक तरफ से दूसरी तरफ चले जाते थे। इससे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता था। ऊंचाई बढ़ने के बाद मवेशियों के सड़क पार करने की समस्या कम होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Cricket Team : विजय हजारे ट्रॉफी के लिए छत्तीसगढ़ की टीम घोषित, 17 साल के विकल्प तिवारी को मिली कप्तानी
टेंडर जारी, जल्द शुरू होगा निर्माण
महापौर के अनुसार, डिवाइडर बनने के बाद कुछ स्थानों पर लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। शुरुआत में लोगों को परेशानी हुई, लेकिन अब वे नई यातायात व्यवस्था के अभ्यस्त हो रहे हैं।
खबरें और भी हैं : Kasdol Fire Incident : कसडोल में मोबाइल-कंप्यूटर दुकान में भीषण आग, लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक


