सीजी भास्कर, 29 नवंबर। अहिवारा तहसील के किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर (Ahiwara Farmers) काट रहे हैं, लेकिन बार-बार आवेदन देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। मलपुरी कला सहकारी समिति से जुड़े किसानों का डीसीएस सत्यापन लंबित होने के कारण टोकन जारी नहीं हो पा रहे हैं। कटाई के 15 दिन बाद भी धान की खरीदी नहीं होने से किसानों को उपज संभालने की चिंता सता रही है।
12 नवंबर से अटका सत्यापन Ahiwara Farmers
प्रभावित किसानों में दीपक कुमार साहू, हेमिन बाई दीवान, जगतराम साहू, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार वर्मा, वंदना साहू, खेमलाल वर्मा, बद्रीनारायण वर्मा, पुसई बाई और सतरूपा बाई साहू शामिल हैं। किसान वंदना साहू और बद्रीनारायण वर्मा के मुताबिक, बद्रीनारायण का सत्यापन 12 नवंबर से लंबित है।
यह भी पढ़ें : धान खरीदी के लिए टोकन नहीं मिलने से किसान परेशान
तहसील में आवेदन, फिर भी नहीं हुआ समाधान
किसानों ने अहिवारा तहसील कार्यालय में कई बार आवेदन (Ahiwara Farmers) दिया है। व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए भी लगातार समस्या उठाई गई, लेकिन अब तक सत्यापन नहीं हो सका। बीच-बीच में हो रही बारिश से खुले में रखे धान के भीगने और खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
प्रशासन से जल्द सत्यापन कराने की मांग
किसानों का कहना है कि महीनों की मेहनत से तैयार उपज बेचने के लिए उन्हें दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द सत्यापन पूरा कराने और टोकन जारी करने की मांग (Ahiwara Farmers) की है, ताकि धान को बारिश और नुकसान से बचाया जा सके।
खबरें और भी हैं : Balodabazar Theft Case : बलौदाबाजार में तीन दुकानों के शटर तोड़कर चोरी, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया 22 वर्षीय आरोपी


