सीजी भास्कर, 22 नवम्बर । छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अकवान का असर अब उत्तर छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देने लगा है। सरगुजा संभाग के कई इलाकों में घने बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम में आए इस बदलाव ने जहां लोगों को ठंड से थोड़ी राहत दी है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी है। (Cyclone Akvan Rainfall Affects)
- सरगुजा और बलरामपुर में भारी बारिश का यलो अलर्ट : Cyclone Akvan Rainfall Affects
- बारिश से धान की कटाई और मिंजाई का काम प्रभावित
- बारिश के कारण धान खरीदी केंद्रों में भी काम बंद : Cyclone Akvan Rainfall Affects
- मैनपाट और पाट क्षेत्रों में छाए घने बादल
- दूसरी फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है बारिश
- सोमवार से मौसम साफ होने और ठंड बढ़ने की संभावना : Cyclone Akvan Rainfall Affects
यह भी पढ़ें : Bay of Bengal Cyclone Alert : बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान, 7 राज्यों में अलर्ट
सरगुजा और बलरामपुर में भारी बारिश का यलो अलर्ट : Cyclone Akvan Rainfall Affects
दरअसल, शुक्रवार दोपहर के बाद सरगुजा संभाग के अधिकांश इलाकों में बारिश हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा जिले में 17.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को भी संभाग के कई इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, सरगुजा और बलरामपुर जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
बारिश से धान की कटाई और मिंजाई का काम प्रभावित
बारिश का असर (Cyclone Akvan Rainfall Affects ) अब किसानों की मेहनत पर भी पड़ने लगा है। खेतों में पककर तैयार धान की कटाई और मिंजाई का काम प्रभावित हो गया है। बारिश के कारण कटी हुई धान की फसल भीग गई है, जबकि खेतों में खड़ी फसल को दोबारा सूखने में तीन से चार दिन तक का समय लग सकता है। ऐसे में फिलहाल कटाई का काम रुक गया है।
यह भी पढ़ें : गुजरात में भयंकर बारिश के बाद अब अरब सागर में खतरनाक तूफान के आसार, जानें IMD का अपडेट
बारिश के कारण धान खरीदी केंद्रों में भी काम बंद : Cyclone Akvan Rainfall Affects
इतना ही नहीं, बारिश के चलते धान खरीदी केंद्रों में भी काम प्रभावित हुआ है। शुक्रवार दोपहर से बारिश शुरू होने के बाद खरीदी का काम बंद करना पड़ा। शनिवार को भी समितियों में धान खरीदी बंद रही। हालांकि, सरगुजा में अभी खरीदी केंद्रों तक ज्यादा धान नहीं पहुंचा है। जो धान खरीदा जा चुका है, उसे बारिश से बचाने के लिए ढंककर रखा गया है।

मैनपाट और पाट क्षेत्रों में छाए घने बादल
मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला है। कुछ दिन पहले तक अंबिकापुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, मैनपाट और दूसरे पाट क्षेत्रों में तापमान करीब 7 डिग्री तक पहुंच गया था।
लेकिन बारिश और बादलों के कारण (Cyclone Akvan Rainfall Affects ) तापमान में अचानक बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को यह बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री के आसपास रह सकता है।
वहीं, सरगुजा के मैनपाट सहित दूसरे पाट क्षेत्रों में बादलों की चादर छाई हुई है। मौसम में आए बदलाव से यहां का वातावरण सुहाना हो गया है। हालांकि, किसानों के लिए यह बारिश परेशानी का कारण बन रही है।
यह भी पढ़ें : Balod Heavy Rain Alert : बालोद में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के चलते 61 गांवों पर नजर
दूसरी फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है बारिश
धान के अलावा मैनपाट में टाउ की फसल को भी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, टाउ की फसल में इस समय फूल आ चुके हैं। ऐसे में लगातार बारिश से फसल प्रभावित हो सकती है। हालांकि, धान और टाउ को छोड़कर दूसरी फसलों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है।
सोमवार से मौसम साफ होने और ठंड बढ़ने की संभावना : Cyclone Akvan Rainfall Affects
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से आसमान में छाए बादल धीरे-धीरे छंटने की उम्मीद है। इसके बाद मौसम साफ होने के साथ ही सरगुजा संभाग में एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है।
फिलहाल उत्तर छत्तीसगढ़ के किसानों की नजरें मौसम पर टिकी हुई हैं। उन्हें बारिश थमने का इंतजार है, ताकि खेतों में रुकी कटाई और मिंजाई का काम दोबारा शुरू किया जा सके।
यह भी पढ़ें : बस्तर में चक्रवात का अलर्ट, दंतेवाड़ा में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद; NDRF-SDRF की टीमें तैयार
ख़बरें और भी हैं :Bastar Farmers : बेमौसम बारिश से फसल खराब हुई तो 72 घंटे में दें सूचना, किसानों को मिलेगा बीमा का लाभ


