सीजी भास्कर, रायपुर, 19 नवंबर 2026। चक्रवाती तूफान अकवान (Cyclone Akvan Alert) को लेकर देश के 10 राज्यों में मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान शुक्रवार दोपहर आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। तूफान के संभावित असर को देखते हुए तटीय इलाकों में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
यह भी पढ़ें : Mahadev Betting Case : आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर, शुभम सोनी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी
ओडिशा में 50 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे
चक्रवात अकवान (Cyclone Akvan Alert) के असर से ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। ओडिशा में अब तक करीब 50 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं, छह जिलों में 19 से 21 नवंबर तक स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने का फैसला लिया गया है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें : Durg KCC Cheque Fraud : समिति प्रबंधक की सील लगाकर 42 किसानों के नाम जारी किए फर्जी चेक, कंप्यूटर ऑपरेटर पर FIR
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात
तूफान से निपटने के लिए आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की टीमें तैनात की गई हैं। ओडिशा में भी राहत केंद्र तैयार किए गए हैं। रेलवे ने एहतियात के तौर पर तीन ट्रेनों के रवाना होने का समय बदल दिया है। नौसेना और दूसरी आपातकालीन एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है।
यह भी पढ़ें : BJP MLA Dance Viral Video : बेमेतरा में युवतियों के साथ मंच पर नाचे BJP विधायक ईश्वर साहू
छत्तीसगढ़ में 20-21 नवंबर को बारिश के आसार
चक्रवात अकवान (Cyclone Akvan Alert) का सीधा टकराव छत्तीसगढ़ में नहीं होगा, लेकिन इसके प्रभाव से 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया गया है। तूफान की दिशा और गति पर मौसम विभाग की नजर बनी हुई है। तटीय राज्यों में राहत और बचाव दलों को तैयार रखा गया है, जबकि छत्तीसगढ़ में भी अगले दो दिनों के मौसम पर निगरानी रहेगी।



