CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Surguja Weather Alert : सरगुजा में पांच दिन बारिश के आसार, किसानों को धान की फसल सुरक्षित रखने की सलाह

Surguja Weather Alert : सरगुजा में पांच दिन बारिश के आसार, किसानों को धान की फसल सुरक्षित रखने की सलाह

By Newsdesk Admin
31/10/2026
Share
Surguja Weather Alert : सरगुजा में पांच दिन बारिश के आसार, किसानों को धान की फसल सुरक्षित रखने की सलाह
Surguja Weather Alert : सरगुजा में पांच दिन बारिश के आसार, किसानों को धान की फसल सुरक्षित रखने की सलाह

सीजी भास्कर, अंबिकापुर, 31अक्टूबर। सरगुजा जिले में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है। कृषि मौसम विज्ञान इकाई (एएमएफयू), अंबिकापुर ने किसानों को मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। इस दौरान प्रतिदिन 10 से 15 मिलीमीटर तक वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम में इस बदलाव को देखते हुए किसानों के लिए मौसम अलर्ट (Surguja Weather Alert) जारी किया गया है।

Contents
  • तीन दिन आकाशीय बिजली
  • कटी धान की फसल सुरक्षित स्थान पर रखें
  • सब्जियों और दलहनी फसलों में रोग का खतरा
  • बिजली चमकने पर खुले खेतों में न करें काम

यह भी पढ़ें :  Bastar Road Connectivity : दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की सौगात, 485 बसाहटों के लिए काम स्वीकृत

तीन दिन आकाशीय बिजली

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 31 अक्टूबर, 1 नवंबर और 3 नवंबर को गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। वहीं, 3 नवंबर को तेज झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में खेतों में काम करने वाले किसानों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

 

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh Tourism : प्रधानमंत्री मोदी ने की छत्तीसगढ़ के स्टाल की सराहना, बस्तर के कलाकारों से की आत्मीय बातचीत

 

 

कटी धान की फसल सुरक्षित स्थान पर रखें

संभावित बारिश को देखते हुए किसानों को कटी हुई धान की फसल और अन्य कृषि उपज खुले खेतों में नहीं छोड़ने की सलाह दी गई है। फसल को तत्काल सुरक्षित, सूखे और ढके हुए स्थान पर रखें। उपज को जलरोधी तिरपाल से ढकें और भंडारण स्थल पर बारिश का पानी प्रवेश न करने दें। वर्षा के दौरान कटाई, मड़ाई और अनाज सुखाने का काम टालें।

तेज हवाओं और बारिश से खेतों में खड़ी, विशेषकर पककर तैयार धान की फसल गिर सकती है। किसानों को मौसम अनुकूल होने पर परिपक्व फसल की कटाई जल्द पूरी करने की सलाह दी गई है। खेतों में अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए नालियां बनाएं, ताकि जलभराव से नुकसान न हो।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Police Transfer : छत्तीसगढ़ में राज्य पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों के तबादले

 

सब्जियों और दलहनी फसलों में रोग का खतरा

लगातार नमी रहने से सब्जियों, दलहनी और तिलहनी फसलों में फफूंदजनित रोगों का प्रकोप बढ़ सकता है। किसानों को फसलों की नियमित निगरानी करने और रोग के लक्षण दिखाई देने पर कृषि विशेषज्ञों की सलाह से पौध संरक्षण उपाय अपनाने को कहा गया है।

बागवानी फसलों में भी तेज हवाओं और गरज-चमक से फूलों एवं फलों के झड़ने और कोमल शाखाओं को नुकसान पहुंचने की आशंका है। पशुओं को सूखे, सुरक्षित और ढके हुए स्थानों पर रखने तथा उनके लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।

 

 

यह भी पढ़ें : Balod Heroin and Pistol Seizure : बालोद में हेरोइन और देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार, 11.83 लाख का सामान जब्त

 

 

बिजली चमकने पर खुले खेतों में न करें काम

कृषि मौसम विज्ञान इकाई ने किसानों से अपील की है कि गरज-चमक और आकाशीय बिजली के दौरान खुले खेतों में काम न करें। ऐसी स्थिति में कृषि कार्य रोककर किसी सुरक्षित पक्के भवन के भीतर चले जाएं। अकेले पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले शेड के नीचे आश्रय लेने से बचें। मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर कृषि कार्यों की योजना बनाएं। सावधानी बरतने से बारिश और तेज हवाओं के कारण फसलों तथा कृषि उपज को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। किसानों को जारी मौसम संबंधी चेतावनी (Surguja Weather Alert) का पालन करने की सलाह दी गई है।

 

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh High Court Judges : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे छह नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार अधिवक्ताओं और दो न्यायिक अधिकारियों के नामों की सिफारिश की

 

CGMSC Supreme Court : CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट का 1 लाख रुपये जुर्माना आदेश रद्द
नक्सलियों के शांतिवार्ता प्रस्ताव पर इंटलेक्चुअल फोरम का जवाब:कहा- हथियार लेकर पीस मीटिंग नहीं होती, नक्सली डरकर लिख रहे पत्र; सरकार कार्रवाई जारी रखे
CG PWD Infrastructure Review  : छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को मिलेगी सुपरफास्ट रफ्तार!
CG Breaking News : सड़क नाकाबंदी मामला, घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ में NIA की छापामारी, 4 माओवादी गिरफ्तार, पढ़िए “लखमा” का हाल
NSUI Appointment : 9 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, 4 विधानसभा और 5 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surguja Weather Alert : सरगुजा में पांच दिन बारिश के आसार, किसानों को धान की फसल सुरक्षित रखने की सलाह
Surguja Weather Alert : सरगुजा में पांच दिन बारिश के आसार, किसानों को धान की फसल सुरक्षित रखने की सलाह

मौसम में इस बदलाव को देखते हुए किसानों…

Bastar Road Connectivity : दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की सौगात, 485 बसाहटों के लिए काम स्वीकृत
Bastar Road Connectivity : दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की सौगात, 485 बसाहटों के लिए काम स्वीकृत

राज्य सरकार के प्रयासों को केंद्र से सकारात्मक…

Chhattisgarh Tourism : प्रधानमंत्री मोदी ने की छत्तीसगढ़ के स्टाल की सराहना, बस्तर के कलाकारों से की आत्मीय बातचीत
Chhattisgarh Tourism : प्रधानमंत्री मोदी ने की छत्तीसगढ़ के स्टाल की सराहना, बस्तर के कलाकारों से की आत्मीय बातचीत

बस्तर के शिल्पकारों से आत्मीय बातचीत की और…

Chhattisgarh Police Transfer : छत्तीसगढ़ में राज्य पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों के तबादले
Chhattisgarh Police Transfer : छत्तीसगढ़ में राज्य पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों के तबादले

राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के इस फेरबदल…

Balod Heroin and Pistol Seizure
Balod Heroin and Pistol Seizure : बालोद में हेरोइन और देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार, 11.83 लाख का सामान जब्त

Balod Heroin and Pistol Seizure : पुलिस का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?