CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Farmer Kills Fox in Andhra Pradesh : खेत में हमला करने आई लोमड़ी, किसान ने बहादुरी से पटककर मार डाला – आंध्र प्रदेश में फैली दहशत

Farmer Kills Fox in Andhra Pradesh : खेत में हमला करने आई लोमड़ी, किसान ने बहादुरी से पटककर मार डाला – आंध्र प्रदेश में फैली दहशत

By Newsdesk Admin
16/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 सितम्बर। खेत में काम कर रहे किसानों पर अचानक एक लोमड़ी ने हमला कर दिया। (Farmer Kills Fox in Andhra Pradesh) इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई। हमला संथाकविति मंडल के अक्करापल्ली गांव के पास हुआ। जहां चार किसान खेत में काम कर रहे थे। लोमड़ी के अचानक हमले से लोग जान बचा कर भागने लगे।

Contents
  • Farmer Kills Fox in Andhra Pradesh – किसान और लोमड़ी के बीच गुत्थमगुत्था
  • घायल किसान अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
  • ग्रामीणों में डर और गुस्सा दोनों
  • वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Farmer Kills Fox in Andhra Pradesh – किसान और लोमड़ी के बीच गुत्थमगुत्था

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोमड़ी ने खेत में मौजूद किसानों को काटने और नोचने की कोशिश की। तीन किसान उसके चपेट में आकर घायल हो गए। तभी लोमड़ी ने एक और किसान पर झपट्टा मारा। लेकिन इस बार मामला उल्टा पड़ गया।

किसान ने साहस दिखाते हुए पलटवार किया और लोमड़ी से भिड़ गया। (Farmer Kills Fox in Andhra Pradesh) यह नजारा देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण दंग रह गए। कुछ देर तक दोनों के बीच जमकर संघर्ष हुआ और आखिरकार किसान ने लोमड़ी को पटक कर मार डाला।

घायल किसान अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

लोमड़ी से भिड़ने वाले किसान को भी कई चोटें आईं। ग्रामीणों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

वहीं, लोमड़ी के शुरुआती हमले में घायल अन्य किसानों का भी इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों ने बताया कि सभी की हालत फिलहाल स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।

ग्रामीणों में डर और गुस्सा दोनों

(Farmer Kills Fox in Andhra Pradesh) इस घटना ने गांव के लोगों को डरा दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि –

आस-पास के जंगलों से अक्सर जंगली जानवर गांवों में घुस आते हैं, जिससे खतरा बढ़ जाता है।

लोमड़ी के मारे जाने से भले थोड़ी राहत मिली हो। लेकिन लोगों में यह चिंता बनी हुई है। कहीं जंगली लोमड़ियों का कोई झुंड हमला न कर दे।

ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि –

ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।

वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

वन अधिकारियों ने गांव के लोगों से अपील की है कि –

खेतों और घरों के बाहर रात में रोशनी का उपयोग करें और समूह में ही निकलें।

अधिकारियों का कहना है कि

जंगली जानवर इंसानी बस्तियों में भोजन और पानी की तलाश में आते हैं।

उन्होंने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
Dowry Death : मैनपाट में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, दहेज हत्या का लगा आरोप
मतदान का रिकॉर्ड रखने वाले फॉर्म को सार्वजनिक किया जाए? इस अपील पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट
पहलगाम हमले पर कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी से राहुल गांधी नाराज, खरगे देंगे नसीहत
COVID-19 महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के 1113 नए मामले, तीन लोगों की मौत
Surajpur Road Accident : सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक फूंका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?