सीजी भास्कर, 09 नवंबर। अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे-43 पर केमिकल से लोड ट्रक में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया। घटना बतौली थाना क्षेत्र के बेलकोटा के पास की है। आगजनी में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। (National Highway Accident)
यह खबर भी पढ़ें : अजब भोपाल में गजब कारनामे! 90 डिग्री फ्लाईओवर के बाद सांप जैसा ब्रिज, वायरल हुई फोटो
जानकारी के मुताबिक, ट्रक नंबर CG 15 FJ 4994 रेणुकूट से केमिकल लेकर विशाखापट्टनम जा रहा था। बीती रात बेलकोटा के पास ट्रक से अचानक धुआं उठने लगा। स्थिति को देखते हुए ड्राइवर ने ट्रक सड़क किनारे खड़ा किया और सुरक्षित नीचे उतर गया। इसके बाद आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें : Bastar Road Accident : सड़क हादसों ने मचाया हाहाकार, दो हफ्तों में 3 दुर्घटनाओं में 4 की मौत
एक घंटे तक ठप रहा यातायात : National Highway Accident
ट्रक में आग लगने की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। वहीं, अंबिकापुर से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक नेशनल हाईवे पर आवागमन बंद रहा। आग बुझने के बाद यातायात फिर से बहाल किया गया।
बताया जा रहा है कि आग लगने का शुरुआती कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हादसे में ट्रक और उसमें लोड पूरा केमिकल जलकर बर्बाद हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। (National Highway Accident)


