CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bijapur Gambling Raid : माओवादी हिंसा थमी तो जंगल में मुर्गा लड़ाई पर लगने लगे लाखों के दांव, 20 लाख नकद के साथ 156 जुआरी गिरफ्तार

Bijapur Gambling Raid : माओवादी हिंसा थमी तो जंगल में मुर्गा लड़ाई पर लगने लगे लाखों के दांव, 20 लाख नकद के साथ 156 जुआरी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
06/11/2026
Share
Bijapur Gambling Raid : माओवादी हिंसा थमी तो जंगल में मुर्गा लड़ाई पर लगने लगे लाखों के दांव, 20 लाख नकद के साथ 156 जुआरी गिरफ्तार
Bijapur Gambling Raid : माओवादी हिंसा थमी तो जंगल में मुर्गा लड़ाई पर लगने लगे लाखों के दांव, 20 लाख नकद के साथ 156 जुआरी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, बीजापुर, 6 नवंबर 2026। बस्तर के जंगलों में माओवादी हिंसा का प्रभाव घटने के साथ बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ रही है। इसी बीच बीजापुर के रैगुड़ा जंगल में मुर्गा लड़ाई (Bijapur Gambling Raid) की आड़ में चल रहे अंतरराज्यीय जुए के बड़े जमावड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापा मारकर महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के 156 लोगों को पकड़ा है। मौके से 20 लाख 1 हजार 200 रुपये नकद, 47 चारपहिया वाहन और 12 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जिले में जुए के खिलाफ इसे अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है।

Contents
  • तीन राज्यों से पहुंचे थे जुआरी
  • 20 लाख नकद, 47 वाहन जब्त
  • पुलिस के सामने नई चुनौती

यह भी पढ़ें : Shankaracharya Visit :  8 नवंबर को कवर्धा पहुंचेंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, बाइक रैली से होगा भव्य स्वागत

तीन राज्यों से पहुंचे थे जुआरी

मामला भद्राकाली थाना क्षेत्र के ग्राम रैगुड़ा के जंगल का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां मुर्गा बाजार में लड़ाई के नाम पर लाखों रुपये का दांव लगाया जा रहा है। इस जमावड़े में महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश से बड़ी संख्या में लोग चारपहिया वाहनों से पहुंचे थे। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। जुआरियों के भागने के संभावित रास्तों को पहले ही बंद कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर मौके पर मौजूद 156 लोगों को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें : Surguja Olympics Mismanagement : तीन लाख का बजट, फिर भी आधी रात तक भूखे-प्यासे भटकते रहे 50 से अधिक बच्चे, विधायक के दखल पर जागा प्रशासन

20 लाख नकद, 47 वाहन जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 20 लाख 1 हजार 200 रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा 47 चारपहिया वाहन और 12 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने सभी पकड़े गए लोगों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। भद्राकाली थाने में अपराध दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : Auto Sales :  अक्टूबर में ऑटो बाजार को बड़ा झटका, गाड़ियों की बिक्री 23.8% घटी; दोपहिया वाहन सबसे ज्यादा प्रभावित

पुलिस के सामने नई चुनौती

बीजापुर के सीमावर्ती तारलागुड़ा, भद्राकाली और भोपालपटनम जैसे इलाकों में कभी माओवादी हिंसा का गहरा प्रभाव था। उस दौर में लोग इन क्षेत्रों में आने से भी डरते थे। अब हालात बदलने के साथ बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ रही है। इसी बीच जंगलों में मुर्गा लड़ाई के नाम पर जुआ संचालित होने की सूचनाएं सामने आ रही हैं। महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश से लोगों के पहुंचने के कारण यह गतिविधि अंतरराज्यीय स्वरूप ले रही है। माओवादी गतिविधियों पर नियंत्रण के बाद क्षेत्र में बढ़ती ऐसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना पुलिस के सामने नई चुनौती बन रहा है।

यह भी पढ़ें :  Illegal Liquor :  ट्रांसपोर्ट नगर में पेट्रोल पंप के पीछे अवैध शराब बेचता अधेड़ गिरफ्तार, 33 पाव देशी शराब जब्त

Assembly Speaker angry in Bemetara : प्रोटोकॉल उल्लंघन पर अफसरों को लगाई फटकार
Tehsildars’ Strike : छत्तीसगढ़ में 10 दिन बाद तहसीलदारों की हड़ताल समाप्त, आज ही लौटेंगे काम पर
Chhattisgarh Rajyotsav 2025: जनता ने लिखा सरकार को सीधा संदेश, पुलिस पंडाल में गूंजे बदलाव के सुर
Bhilai Drug Case : भिलाई में चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 2.10 लाख की हेरोइन व आईफोन जब्त
Election Commission Notice : छत्तीसगढ़ चुनाव आयोग ने इस पार्टी को भेजा नोटिस, इस तारीख को होगी सुनवाई

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bijapur Gambling Raid : माओवादी हिंसा थमी तो जंगल में मुर्गा लड़ाई पर लगने लगे लाखों के दांव, 20 लाख नकद के साथ 156 जुआरी गिरफ्तार
Bijapur Gambling Raid : माओवादी हिंसा थमी तो जंगल में मुर्गा लड़ाई पर लगने लगे लाखों के दांव, 20 लाख नकद के साथ 156 जुआरी गिरफ्तार

बीजापुर के रैगुड़ा जंगल में मुर्गा लड़ाई (Bijapur…

Shankaracharya Visit
Shankaracharya Visit :  8 नवंबर को कवर्धा पहुंचेंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, बाइक रैली से होगा भव्य स्वागत

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज 8 नवंबर को…

Surguja Olympics Mismanagement : तीन लाख का बजट, फिर भी आधी रात तक भूखे-प्यासे भटकते रहे 50 से अधिक बच्चे, विधायक के दखल पर जागा प्रशासन
Surguja Olympics Mismanagement : तीन लाख का बजट, फिर भी आधी रात तक भूखे-प्यासे भटकते रहे 50 से अधिक बच्चे, विधायक के दखल पर जागा प्रशासन

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य…

Auto Sales
Auto Sales :  अक्टूबर में ऑटो बाजार को बड़ा झटका, गाड़ियों की बिक्री 23.8% घटी; दोपहिया वाहन सबसे ज्यादा प्रभावित

भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में अक्टूबर के दौरान…

Chhattisgarh Religious Conversion Case : चंगाई सभा की आड़ में मतांतरण का आरोप, विहिप ने केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराने की मांग की
Chhattisgarh Religious Conversion Case : चंगाई सभा की आड़ में मतांतरण का आरोप, विहिप ने केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराने की मांग की

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर और लखनपुर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?