सीजी भास्कर, 09 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने 2 करोड़ 80 लाख रुपए का गांजा पकड़ा है। महाराष्ट्र के दो आरोपी मिनी ट्रक में कैरेट के पीछे 16 बोरियों में 560 किलो गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। (Mahasamund Ganja Seizure)
यह भी पढ़ें : Jashpur Ganja Smuggling Case : खाली शराब की बोतलों की आड़ में गांजा तस्करी, 3.41 करोड़ का माल जब्त

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की वाहन की तलाशी : Mahasamund Ganja Seizure
मुखबिर से सूचना मिलने के बाद एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस ने NH-53 पर रेहटीखोल के पास नाकेबंदी कर वाहन की तलाशी ली और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
महासमुंद गांजा तस्करी मामले में नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस के मुताबिक, गांजा ओडिशा के बरहमपुर से महाराष्ट्र के जलगांव ले जाया जा रहा था। गांजे, वाहन और मोबाइल फोन समेत कुल 2 करोड़ 95 लाख 8 हजार रुपए की संपत्ति जब्त (Mahasamund Ganja Seizure) की गई है। पुलिस अब तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : Ganja Smuggling Raipur : DRI के रडार पर रायपुर, 13 दिन में 500 किलो गांजा जब्त
ख़बरें और भी हैं : Ganja Smuggling Ambikapur : गांजा तस्करी की आशंका में स्कार्पियो जब्त, दो गिरफ्तार, गन्ने के खेत में 3 किमी दौड़ाकर पकड़ा


